फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fitness

बगैर हाइड्रो टेस्ट कैसी फिटनेस

Wed, 07 Jan 2015 01:15 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 07 Jan 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
fitness
हाइड्रो टेस्ट न कराने की वजह से शहर के लिए खतरा बने सीएनजी ऑटो को अब फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं दिया जाएगा। आरटीओ के निर्देश पर मंगलवार को फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए टीपीनगर पहुंचे कई ऑटो चालकों को हाइड्रो टेस्ट का प्रमाण पत्र दिखाने पर लौटा दिया गया। उन्हें चेतावनी दी गई कि 15 दिन के अंदर जांच न कराने पर उनके ऑटो सीज कर दी जाएगी। उधर ऑटो चालक कल्याण सोसाइटी ने भी सीयूजीएल को हाइड्रो टेस्ट न कराने वाले ऑटो को गैस न देने को कहा है।
विज्ञापन

हाइड्रो टेस्ट के लिए सीयूजीएल प्रबंधन अभी तक ऑटो चालकों को चेतावनी भी दे रहा था और लगातार मोहलत भी। पिछली बार ऑटो चालकों को उर्स-ए-रजवी तक के लिए मोहलत दी गई थी लेकिन उसके बाद फिर चुप्पी साध ली। मंगलवार को अमर उजाला में खबर छपने के बाद आरटीओ ने हाइड्रो टेस्ट न कराने वाले ऑटो को फिटनेस सर्टिफिकेट देने पर रोक लगा दी। फिटनेस जांच के लिए 10 से ज्यादा ऑटो पहुंचे थे जिनमें से छह को आरआई वीके चौधरी ने लौटा दिया। इधर, सीएनजी स्टेशन पर भी मंगलवार सुबह करीब एक घंटे तक हाइड्रो टेस्ट न कराने वाले ऑटो को गैस नहीं दी गई लेकिन इसके बाद गैस देना शुरू कर दिया। सीएनजी पंप पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि प्रमाण पत्र दिखाने और न दिखाने वाले सभी को गैस दी जा रही है। उधर ऑटो रिक्शा चालक कल्याण सोसाइटी के महासचिव गुरुदर्शन सिंह ने सीयूजीएल कंपनी से बिना जांच गैस देने पर रोक लगाने को कहा है। दूसरी ओर सीयूजीएल कंपनी अब जांच न कराने वाले चालकों की सूची तैयार कर रही है जिसे आरटीओ को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन--
अभी तक सीयूजीएल कंपनी की ओर से हमें ऑटो चालकों की कोई सूची नहीं मिली है लेकिन हमने अपनी ओर से फिटनेस पर रोक लगा दी है। सूची प्राप्त होते ही इनके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई होगी। -आरआर सोनी, आरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed