फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   First the younger, then the elder sister had committed suicide

Bareilly News: पहले छोटी, फिर बड़ी बहन ने लगाया था फंदा

Fri, 10 May 2024 06:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
First the younger, then the elder sister had committed suicide
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। दो सगी बहनों की मौत का राज धीरे-धीरे खुल रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक आपस में तकरार के बाद पहले छोटी, फिर बड़ी बहन ने फंदा लगाया था। परिजनों की जल्दबाजी की वजह से मामला उलझ गया। नामजद महिला से पूछताछ में कई तथ्य सामने आए हैं पर मुख्य आरोपी (नामजद महिला का देवर) अभी बरेली नहीं पहुंच सका है। दो बेटियों की अर्थी एक साथ उठने से ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

बुधवार को घटनास्थल पर एक बहन का शव फंदे पर लटका हुआ था तो दूसरी की लाश नीचे जमीन पर पड़ी थी। मौके पर पहुंचे अफसर मान रहे थे कि दोनों साथ ही लटकी होंगी पर एक फंदे से गिर पड़ी। बेटियों के पिता ने पड़ोस के युवक और उसकी भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सर्विलांस से आरोपी की लोकेशन मुंबई में मिली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम में मौत की वजह हैंगिंग (लटकना) आई। शरीर पर चोट का कोई अन्य निशान नहीं था। पुलिस ने महिला से पूछताछ के साथ ही आसपास के ग्रामीणों व घर आने-जाने वालों से बात की। थाना प्रभारी की प्रारंभिक जांच के मुताबिक छोटी बेटी मोबाइल फोन पर आरोपी से बात करती थी। उसकी बड़ी बहन माता-पिता से इसकी शिकायत कर देती थी। बुधवार शाम दोनों बहनें अकेली थीं तो शायद इसी बात पर उनमें झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचित ने देखा था दोनों बहनों का झगड़ा
एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा के मुताबिक शाम को घर में आए परिचित ने पुलिस को बताया कि उसने दोनों बहनों में तकरार होते हुए देखा था। थोड़ी देर में ही वह चला गया था। चर्चा है कि परिजनों से शिकायत की चेतावनी मिलने पर पहले छोटी बहन ने फंदे से लटककर जान दे दी। बड़ी बहन ने उसे देखा होगा तो वह दूसरे कमरे में जाकर फंदे से लटक गई। तभी घर लौटे परिजनों ने दोनों बेटियों को लटका देखा तो घबरा गए। उन्होंने बड़ी बेटी को फंदे से उतार लिया और शव उसी कमरे में रखा दिया, जिसमें छोटी बेटी लटकी थी। वे छोटी बेटी का शव भी उतारना चाहते थे कि तभी पड़ोस के लोग आ गए। कहा कि पुलिस की गैरमौजूदगी में शव उतारोगे तो फंस जाओगे। तब परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
भाई बोला- बहनों के पीछे पड़ा था आकाश
दोनोें बहनों के भाई ने बताया कि आरोपी आकाश उनकी बहनों को परेशान करता था। दूसरे लड़कों को भी साथ रखता था। इस बात पर दोनों परिवारों में विवाद भी हुआ था। पूरी घटना की सूत्रधार आकाश की भाभी हैं जो मोबाइल फोन देकर जाती थीं। दोनों की गिरफ्तारी होनी चाहिए।


दोनों बहनों ने आत्महत्या ही की है। पुलिस को इसके प्रमाण मिल चुके हैं। परिवार घबराहट में सही जानकारी नहीं दे सका। आरोपी युवक से फोन पर बातचीत के प्रमाण मिले हैं। वह मुंबई से आ रहा है। उससे पूछताछ की जाएगी। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी नॉर्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed