फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   First sent to Mumbai himself, now father wants to ruin career by forcibly marryingFirst sent to Mumbai himself, now father wants to ruin career by forcibly marrying

अभिनेत्री तृप्ति का आरोप, पहले खुद मुंबई भेजा और अब जबरन शादी कराकर करियर बर्बाद करना चाहते हैं पापा

Thu, 27 Aug 2020 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
First sent to Mumbai himself, now father wants to ruin career by forcibly marryingFirst sent to Mumbai himself, now father wants to ruin career by forcibly marrying
बारादरी थाने में बैठी अभिनेत्री तृप्ति शंखधार... - फोटो : अमर उजाला

इंस्ट्राग्राम पर वीडियो के जरिए पिटाई के आरोप लगाकर अपने पिता को पुलिस हिरासत में पहुंचाने वाली शहर की एक्ट्रेस तृप्ति थाने में पिता पर जमकर बरसीं। बोलीं, पहले तो खुद ही पापा ने फिल्मी दुनिया में नाम कमाने के लिए मुंबई भेजा और अब जब वह अपने सपनों को सच करने लगी हैं तो महज 19 साल की उम्र में शादी करके उनका करियर बर्बाद करना चाहते हैं। तृप्ति की मां ने भी पति पर वर्षों से अपने साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि एक्ट्रेस के पिता का कहना है कि सुशांत सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद वह अपनी बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित थे इसलिए शादी की बात की।

विज्ञापन

पिता को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद मां के साथ थाने पहुंची तृप्ति ने कहा कि नौ साल बड़े लड़के से शादी करके पापा अभी से घर - गृहस्थी में उलझाकर करियर तबाह करना चाहते हैं। तृप्ति ने बताया कि उसके पिता राम रतन शंखधार का रियल एस्टेट का बिजनेस है। पिता ने ही मुंबई में अभिनेत्री बनने के लिए भेजा था। लेकिन अब वही पिता उनकी शादी कराने पर अड़े हैं। बोलीं, मैंने उम्र में अधिक बड़े लड़के से शादी करने की बात नहीं मानी तो पिता ने हाथ उठा दिया। कहा, मेरी जान खतरे में थी तो मैं मां को लेकर घर से चली आई।

विज्ञापन


तृप्ति की मां उपासना शर्मा ने भी पति पर गंभीर आरोप लगाए। उपासना ने कहा कि वह 28 साल से जिल्लत की जिंदगी जी रही हैं। पति ने हमेशा जो कहा उसे अपनी नियति समझकर मान लिया। बोलीं, पति बात - बात पर पीटते थे और गालियां देते थे। लेकिन वह सब सहन कर रही थीं। लेकिन अब बेटी की जिंदगी में जब पति ने गैरजरूरी हस्तक्षेप करना शुरू किया तो उनसे बर्दाश्त नहीं हुआ। बोलीं, मैं बेटी के साथ वो नहीं होने दूंगी जो मेरे साथ हुआ है, मैं उसके साथ हूं। फिर चाहे सड़क पर ही वक्त क्यों न गुजारना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब बेटी और पत्नी की ओर से आरोपों की बारिश हो रही थी तो रामरतन थाने में ही एक तरफ माथा पकड़े बैठे थे। उन्होंने कहा कि तृप्ति को उसकी रुचि के मुताबिक उन्होंने दो लाख रुपये खर्च करके बालाजी टेलीफिल्म में कोर्स के लिए एडमिशन दिलाया। उसके मुंबई में रहने की व्यवस्था की। करीब 25 हजार महीना उस पर खर्च करते थे। बोले, हाल ही में जिस तरह सुशांत की मौत हुई, उसके बाद से उन्हें बेटी को अकेले वहां रखने में डर लग रहा था। इसलिए शहर का ही एक लड़का देखा जिसकी उम्र 28 साल है। वह मुंबई में ही साउंड इंजीनियर है और फिल्म लाइन से ही जुड़ा है।

बोले, बड़ी बेटी दीप्ति पीसीएस की तैयारी कर रही है और उसके लिए उन्होंने पीसीएस की तैयारी करने वाला लड़का देखा है। वह चाहते थे कि दोनों बेटियों की वह अभी शादी कर दें। फिर तृप्ति चाहे तो पति के साथ मुंबई में रहकर काम करे। प्रस्ताव रखते ही वह बौखला गई और बुरा भला कहने लगी। गुस्से में उन्होंने उसे तमाचा मार दिया। फिर वह अपनी मां को लेकर चली गई। कहा कि सब कुछ परिवार के लिए ही तो कर रहे हैं। अब परिवार ही टूट गया तो क्या करें।

बड़ी बहन पशोपेश में, परिवार जोड़ने में जुटी

पीसीएस की तैयारी कर रही बड़ी बेटी दीप्ति मुसीबत के दौर में परिवार को एकजुट करने की कोशिश में जुटी है। पिता के कहने पर करियर की चिंता छोड़ वह शादी के लिए तैयार हो गई। दीप्ति ने थाने में कभी पिता तो कभी मां और बहन को समझाने की कोशिश की। बावजूद तृप्ति अपनी मां को लेकर चली गई। शाम को जमानत के बाद पिता घर लौट आए तो उसने दोबारा से बहन से संपर्क साधा। दीप्ति कोशिश कर रही थी कि किसी तरह उसका परिवार फिर एक हो जाए और आपसी गलतफहमी दूर हो जाए। उसने गुस्सा दिखाने पर पिता की गलती मानी तो यह भी कहा कि वह हम सबके भले के लिए ही सोच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed