फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   First gooseberry, finally the result of Bithri Chainpur will be declared

रेल संरक्षा आयुक्त आज करेंगे बरेली-लालकुआं ट्रैक का निरीक्षण

Tue, 08 Mar 2022 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:23 AM IST
विज्ञापन
First gooseberry, finally the result of Bithri Chainpur will be declared
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बरेली। अब लालकुआं का सफर यात्रियों के लिए और भी आसान हो जाएगा। भोजीपुरा स्टेशन से लालकुआं के बीच ट्रैक के विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है। इसका आठ मार्च को पूर्वोत्तर परिमंडल के रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खां निरीक्षण करेंगे। उनका निरीक्षण काफी समय से टल रहा था।
विज्ञापन

विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद से दो-तीन बार रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण स्थगित हो चुका है। इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि भोजीपुरा-लालकुआं रेल खंड (65 किमी) का विद्युतीकरण कार्य पूर्ण होने पर रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान डीआरएम आशुतोष पंत के साथ सुबह 10:15 बजे से भोजीपुरा से निरीक्षण शुरू करेंगे। लालकुआं से भोजीपुरा तक शाम पांच बजे गति परीक्षण भी किया जाएगा। इस दौरान डीआरएम आशुतोष पंत ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि रेल संरक्षा आयुक्त के रेल खंड के निरीक्षण और स्पीड ट्रायल के दौरान ट्रैक से दूर रहें। संवाद
विज्ञापन

व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
बरेली से लालकुआं की महज 65 किमी की दूरी तय करने में अभी डीजल इंजन चालित ट्रेनों से दो घंटे से ज्यादा वक्त लग रहा था, लेकिन अब यह सफर एक घंटे में तय होगा। इससे व्यापारियों को खासा लाभ होगा। उन्हें अपने व्यापारिक काम निपटाने के लिए अब ज्यादा वक्त मिल सकेगा। इससे व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed