फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire started due to breakage of HT line wire

Bareilly News: एचटी लाइन का तार टूटने से लगी आग, हादसा टला

Wed, 19 Jun 2024 06:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Fire started due to breakage of HT line wire
एचटी लाइन में आग लगने से अफरा-तफरी।
मीरगंज। देर रात बिजली घर के पीछे कपूरताल में हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर झाड़ियों में गिर गया। इससे झाड़ियों में आग लग गई और आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन

गांव चुरई दलपतपुर के कपूरताल में 11 केवीए की विद्युत लाइन टूटने से आग लग गई। अचानक आग लगने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पावर हाउस को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद करवाई। गनीमत रही कि तार किसी के ऊपर तार नहीं गिरा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। धीरे-धीरे आग सूखे घास व झाड़ियों में फैलने लगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सूझबूझ से आग पर पहले रेत डालकर बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद लाइट सप्लाई बंद होने पर पानी मंगवाकर आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय ग्रामीण का कहना है कि लाइट का तार टूटने पर करंट प्रवाह हो रहा था। इससे आग लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed