फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fire in turpentine factory in Baheri

बहेड़ी में तारपीन फैक्टरी में लगी आग

Wed, 23 Feb 2022 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
fire in turpentine factory in Baheri
तारपीन फैक्टरी में लगी आग बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मी। - फोटो : BAHERI
बहेड़ी। यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर बसे गांव मुड़िया के जंगल में स्थित पाठक ऑयल फैक्टरी में सोमवार देर रात आग लग गई। इस फैक्टरी में तारपीन का तेल बनाया जाता है। आग से फैक्टरी का बॉयलर और वहां रखा 50 हजार लीटर तेल जल गया। बरेली के अलावा उत्तराखंड से भी फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने पहुंचीं। दोनों प्रदेशों की पुलिस भी मुस्तैद रही। देर रात तक आग पर काबू पाने की मशक्कत जारी रही।
विज्ञापन

मुड़िया गांव के जंगल में बनी पाठक आयल फैक्टरी में सोमवार रात करीब पौने 11 बजे अचानक आग लग गई। फैक्टरी में तारपीन का तेल बनाया जाता है। बताया जाता है कि पहले तेल से भरे एक ड्रम में आग लगी, जो कुछ ही देर में फैक्टरी में फैल गई। ज्वलनशील तेल होने के कारण कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर बहेड़ी, बरेली, मीरगंज से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गईं। इसी बीच फैक्टरी का बायलर भी आग की चपेट में आने से जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

दूर तक दिख रही थीं आग की लपटें - आग इतनी विकराल थी कि कई फुट ऊंची लपटें दूर से दिखाई पड़ रही थीं। यह सूचना उत्तराखंड के पुलभट्टा थाने पहुंची तो वहां का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। रात करीब साढे़ 12 बजे रुद्रपुर से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंच गईं और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। मगर आग ने पूरी फैक्टरी को चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में फैक्टरी के आसपास का पूरा आसमान काले धुआं से भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रम फटने से हुए तेज धमाके - फैक्टरी में जब आग लगी तो उस समय वहां पर 50 हजार लीटर तारपीन का तेल ड्रमों में भरा रखा था। उनमें आग लगने के बाद ड्रम फटने शुरू हुए तो वहां धमाके होने लगे। फैक्टरी के कर्मचारी राजीव ने बताया कि आग लगते ही सभी कर्मचारी वहां से दूर तक हटा दिए गए थे इस वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। एसडीएम पारुल तरार ने बताया कि मौके पर दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं।
दर्जन भर से ज्यादा दमकल वाहन पहुंचे - घटना की सूचना पर सबसे पहले बहेड़ी से एक दमकल वाहन मौके पर पहुंचा लेकिन उसके विकराल होने पर पूरे जिले से गाड़ियां वहां मंगा ली गईं। उत्तराखंड की गाड़ियां भी लगी हुई थीं। इस तरह दर्जन भर से ज्यादा वाहन देर रात तक फैक्टरी की आग बुझाने में जुटे हुए थे। रात एक बजे तक आग बुझ नहीं सकी थी।

घर छोड़कर भागे आसपास के लोग - फैक्टरी में आग लगने के बाद वहां दहशत का माहौल बन गया। वहां से कुछ दूरी पर तीन लोगों के घर बने हुए हैं। जब वहां आग लगी तो लोग अपने घर छोड़कर भाग गए। लोगों ने बताया कि फैक्टरी के मालिक पुष्कर पाठक हैं, जो अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed