{"_id":"5ffa01ff8ebc3e32b43806c6","slug":"fire-in-delapeer-godown-bareilly-news-bly433149841","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेलापीर मंडी के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेलापीर मंडी के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
बरेली। डेलापीर अनाज मंडी के गोदाम नंबर चार में रखे बारदाने में शनिवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। बोरियों में लगी आग घंटों सुलगती रही। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने उस पर काबू पाया।
गोदाम नंबर चार में व्यापारी ओमप्रकाश सागर की बोरियां भरी थीं। सुबह आठ बजे इस गोदाम में आग लगी तो पड़ोस में कैंप कर रहे पीएसी के जवान हाथ में बाल्टी लेकर आग बुझाने दौड़े। मंडी स्टाफ ने सूचना दी तो थोड़ी देर में फायर ब्रिगेड की एक-एक कर तीन गाड़ियां भी पहुंच गईं। करीब पौन घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस बीच गोदाम में भरी करीब आधी बोरियां जलकर नष्ट हो गईं। फायर स्टाफ के रवीश कुमार ने बताया कि गोदाम में बिजली का कनेक्शन नहीं था। खिड़की के पास से आग लगने के संकेत मिले हैं। गोदाम मालिक ने भी किसी के शरारतन आग लगाने की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत करने की बात कही है।