{"_id":"5c9ee210bdec22141b2b5d2b","slug":"fire-in-car-after-collision-with-tourist-bus-in-pilibhit-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नेपाली बस की टक्कर के बाद कार में लगी आग, सास-ससुर, दामाद समेत पांच जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नेपाली बस की टक्कर के बाद कार में लगी आग, सास-ससुर, दामाद समेत पांच जिंदा जले
Sat, 30 Mar 2019 08:57 AM IST
रचना शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
Published by: रचना शर्मा
Updated Sat, 30 Mar 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर गिरे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली हाइवे पर खमरिया पुल के पास शनिवार तड़के नेपाली टूरिस्ट बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों वाहन पलट गए और कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार सास-ससुर, दामाद समेत पांच लोगों की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान न्यूरिया थाना क्षेत्र के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी मुन्ने मंसूरी (60), उनकी पत्नी मुन्नी बेगम (55), साड़ू जमील अहमद (52), निवासी जहानाबाद थाना क्षेत्र गौंछ गांव, उनकी पत्नी नसरीन उर्फ गोजा बेगम (45) और मुन्ने मंसूरी के छोटे दामाद आजम (25), पुत्र शमशुद्दीन, निवासी उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) किच्छा थाना क्षेत्र के गांव सैजदा दरऊ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, बस सवार यात्रियों को भी चोटें आई। बस में करीब 24 यात्री सवार थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू किया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। दर्दनाक हादसे की सूचना मिलने पर एसपी मनोज कुमार सोनकर, सीओ सदर योगेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर जहानाबाद कमल सिंह समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, हादसा हाइवे पर एक गड्ढे से गाड़ी को बचाने के चक्कर में हुई है।