{"_id":"619e30d80dad041fca45c968","slug":"fire-in-bogie-of-coal-loaded-goods-train-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोयला भरी मालगाड़ी की बोगी में लगी आग, राज्यरानी-त्रिवेणी और अमरनाथ एक्सप्रेस को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोयला भरी मालगाड़ी की बोगी में लगी आग, राज्यरानी-त्रिवेणी और अमरनाथ एक्सप्रेस को रोका
Wed, 24 Nov 2021 06:02 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 24 Nov 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
कोयला भरी मालगाड़ी की बोगी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में रोजा से चलकर मुरादाबाद जा रही मालगाड़ी में लदे कोयले में आग लग गई। मालगाड़ी की एक बोगी से उठते धुएं को देखकर पावर केबिन और कंट्रोल को सूचना दी गई। इसके आदेश पर 11:00 बजे ट्रेन को बंथरा रेलवे स्टेशन पर रोका गया।
इसके साथ ही दमकल विभाग को जानकारी दी गई। कुछ समय बाद दमकल की गाड़ियां बंथरा पहुंची और कोयले में लगी आग को बुझाया। काफी देर तक धुआं उठता रहा। जब धुआं उठना बंद हो गया, तब मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
मामले की संयुक्त रिपोर्ट बनाकर मंडल मुख्यालय मुरादाबाद भेज दी गई है। वहीं, कोयले में लगी आग को बुझाने के दौरान राज्यरानी, त्रिवेणी और अमरनाथ एक्सप्रेस को पीछे के स्टेशन पर रोका गया।