फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fire broke out in three shops near Kotwali in bareilly

Bareilly News: कोतवाली के पास तीन दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख

Mon, 12 Jun 2023 02:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Jun 2023 02:15 PM IST
सार

कोतवाली के पास मार्केट में शॉर्ट सर्किट से सोमवार सुबह नौ बजे करीब आग लग गई। आग लगने की सूचना पर फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
fire broke out in three shops near Kotwali in bareilly
दुकानों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सोमवार सुबह कोतवाली थाने के पास स्थित मार्केट में आग लग गई, जिसकी चपेट में कई दुकानें आ गईं। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बूढ़ी मुर्गियों का बनेगा अचार: मशीन में विकसित होंगे चूजे, CARI के वैज्ञानिकों ने विकसित की तकनीक
विज्ञापन


कोतवाली के पास नावल्टी चौराहे पर मोहम्मद इमरान की जूते की दुकान है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे लोगों ने बंद दुकान से धुआं निकलता देखा। आग लगने की सूचना पर लोग जुट गए। देखते ही देखत आग ने कई दुकानों को चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे में पाया जा सका काबू 

मार्केट में अफरातफरी मच गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग बुझाने के प्रयास करने लगे। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकानों में रखा काफी सामान जल गया। 


ये भी पढ़ें- चरित्र पर शक: 10 साल की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, पूजा ने परिवार ठुकराकर की थी शादी, पति बोला- वो बेवफा थी...

आग लगने से मोहम्मद इमरान की जूतों की दुकान और गोदाम, सफीउर्रहमान की रेडीमेड गारमेंट्स और फहीम की जूतों की दुकान और गोदाम में रखा सामान जला है। पीड़ित दुकानदारों के अनुसार करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed