फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Man shot dead wife on suspicion of illegal relationship also shot alleged lover in bareilly

चरित्र पर शक: 10 साल की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, पूजा ने परिवार ठुकराकर की थी शादी, पति बोला- वो बेवफा थी...

Sun, 11 Jun 2023 11:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Jun 2023 11:57 AM IST
सार

बरेली में अवैध संबंधों के शक में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने कथित प्रेमी को भी गोली मारी। नशे की हालत में बहन के घर जाकर हवाई फायरिंग की तो आरोपी पकड़ा गया। फतेहगंज पश्चिमी में हुई वारदात से भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
Man shot dead wife on suspicion of illegal relationship also shot alleged lover in bareilly
बरेली में शख्स ने की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात हो गई। कृष्णपाल उर्फ चल्वे ने अपनी पत्नी पूजा की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी। उसे फल विक्रेता मुन्ना से पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। हत्या के बाद उसने चौराहे पर पहुंचकर मुन्ना को भी गोली मार दी। गनीमत रही कि छर्रे लगने से मुन्ना मामूली घायल हुआ।
विज्ञापन


आरोपी को घंटेभर बाद उसकी बहन के घर से तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया गया, वहां उसने हवाई फायरिंग कर दी थी। जानलेवा हमले के मामले में चल्वे जेल में बंद था। हाल में ही वह जमानत पर छूटकर आया था।
विज्ञापन


लोधीनगर निवासी चल्वे और मोहल्ला नौगवां निवासी पूजा अलग-अलग बिरादरी के थे। दस साल पहले उन्होंने प्रेम विवाह किया था। कुछ साल से चल्वे को शराब की लत लग गई थी। वह अपराध भी करने लगा। सालभर से दोनों में तनातनी चल रही थी। शनिवार दोपहर भी दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसने कराई जमानत उसी पत्नी की ले ली जान
उधर, जिस पूजा ने कृष्णपाल के प्यार में अपना परिवार और बिरादरी को ठुकराया, उसी पति ने उसकी ताबड़तोड़ दो गोलियां मारकर जान ले ली। हाल ही में पूजा ही उसकी जमानत कराकर लाई थी। पूजा की हत्या के बाद लोग कृष्णपाल के नशे में दरिंदा बनने को लेकर चर्चा कर रहे थे।

दस साल पहले पूजा ने कृष्णपाल उर्फ चल्वे से प्रेम किया था। दोनों की बिरादरी अलग थी। पता लगने पर पूजा के माता-पिता इन दोस्ती के खिलाफ खुलकर खड़े हो गए। बिरादरी के लोग भी सवाल उठाने लगे पर पूजा ने हर विरोध दरकिनार कर शादी कर ली और कोर्ट में पंजीकरण करा लिया। 

 

उन दिनों चल्वे बेरोजगार था। उसका अपना घर भी नहीं था। पूजा ने पति के साथ संघर्ष करके गृहस्थी बनाई। दो साल पहले अपने मकान में आने पर वह सुकून महसूस कर रही थी। इस बीच चल्वे बीमार पड़ गया। उसके इलाज के लिए पूजा डॉक्टर से गिड़गिड़ाई। लंबे इलाज से उसे स्वस्थ किया। चल्वे कई बार जेल गया। हर बार कोर्ट कचहरी के चक्कर पूजा ने ही काटे।

पहले भी गुस्साया था चल्वे, मुन्ना के भाई दीपक पर चलाई गोली
-तीन महीने पहले भी आरोपी चल्वे ने इसी तरह तमंचे लहराते हुए पूजा को पूरे मोहल्ले में दौड़ाया था। वह उस पर चरित्रहीनता के आरोप लगाकर गालियां दे रहा था। उस समय तो वह किसी के घर छिपकर बच गई थी। बाद में चल्वे ने लोधीनगर चौराहे पर हंगामा किया। तीन महीने पहले भी वह मुन्ना को ही गोली मारने लोधीनगर चौराहे गया था। 
 

वहां मुन्ना की जगह मुन्ना का भाई दीपक फल बेचता मिला तो चल्वे ने उस पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया और फरार हो गया। दोपहर में चौराहे पर गोला चलाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट लिखी गई और पुलिस ने उसे मौके से ही दबोचकर जेल भेजा था। 

पूजा ने जान की परवाह न कर पहले तो थाने जाकर ही चल्वे को छुड़ाने की कोशिश की। वह नहीं छूटा तो कोर्ट में तगड़ी पैरवी करके दो माह में ही उसे जमानत पर छुड़ा लिया। लोग चर्चा कर रहे थे कि पूजा अगर पैरवी करके चल्वे को जेल से नहीं छुड़ाती तो उसे अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती।

पूजा की मां ने कराई दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
-शाम ढले पूजा की मां शीला देवी की तहरीर पर चल्वे के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई। हत्या के साथ ही एससी एक्ट की धाराएं भी इसमें लगाई गई हैं। शुरू में दो और लोगों को उकसाने की बात कहकर नामजद करने की बात चल रही थी पर बाद में तहरीर चल्वे के ही नाम आई। घटना के काफी देर बाद भी चल्वे का नशा नहीं उतरा था। अधिकारियों ने उससे पूछताछ की तो जुबान लड़खड़ा रही थी।

शराब की लत ने चल्वे को बना दिया अपराधी
- आरोपी कृष्णपाल उर्फ चल्वे आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। मारपीट से लेकर जानलेवा हमला, सट्टा, स्मैक तस्करी के मामलों में कई बार जेल जा चुका है। शराब पीकर वह आपा खो बैठता है। जितने भी अपराध उसने किए हैं सब नशे में ही किए हैं। सट्टे के कारोबार से उसने लोधीनगर में जमीन खरीदने के बाद शानदार मकान बना लिया है। मोटे ब्याज पर वह टेंपो चालकों को रुपया बांटता है।

-आरोपी ने पत्नी की हत्या करने के साथ ही एक फल विक्रेता पर भी हमला करने की कोशिश की। पता लगा है कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था। उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed