{"_id":"6875704f28ea78f0b90890a2","slug":"fire-broke-out-in-the-penthouse-of-a-vehicle-showroom-employees-fled-bareilly-news-c-4-bly1015-682267-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वाहन शोरूम के पेंट हाउस में भड़की आग, कर्मचारी भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वाहन शोरूम के पेंट हाउस में भड़की आग, कर्मचारी भागे
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन के पास स्थित मारुति शोरूम (कोरल मोटर्स) के पेंट हाउस में सोमवार शाम आग लग गई। ऊंची लपटें देख आसपास स्थित होटलों के स्टाफ, व्यापारियों और राहगीरों में दहशत फैल गई। कुछ तमाशबीन वीडियो भी बनाते दिखे। दमकल की चार गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
अजय अग्रवाल के स्वामित्व वाला कोरल मोटर्स शहर में मारुति का बरसों पुराना शोरूम है। जंक्शन रोड पर आगे के हिस्से में शोरूम तो पीछे के हिस्से में कारों का गोदाम व पेंट हाउस है। स्थानीय लोगों के मुताबिक शाम पांच बजे तक ज्यादातर कर्मचारी परिसर से चले गए थे। शाम सात बजे कुछ ही कर्मचारी शोरूम के अलग-अलग हिस्सों में काम कर रहे थे।
बताते हैं कि इसी दौरान पेंट हाउस के पेंट बूथ में चिंगारी के साथ धुंआ उठा और आग लग गई। परिसर में जो कर्मचारी थे, उन्होंने परिसर में मौजूद संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की। सफलता नहीं मिली तो सभी बाहर की ओर भागे। पेंट हाउस में केमिकल में भड़की आग इतनी तेजी से फैलने लगी कि थोड़ी ही देर में इसे वह खाक हो गया। फायर स्टाफ को सूचना दी तो एफएसओ संजीव कुमार समेत टीम पहुंच गई। इसी दौरान करीब घंटाभर के प्रयास से दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
बारिश से भी नहीं बुझी आग, प्रबंधन ने बंद कराए गेट
पेंट हाउस में जब आग लगी तो उसी दौरान हल्की बारिश भी शुरू हो गई। बावजूद, लपटें नहीं थमीं। तब दमकल की विशेष फुहार ने आग बुझाई। दमकल की पहली गाड़ी के अंदर पहुंचते ही प्रबंधन ने मेन गेट बंद करा दिया। फिर जितनी भी दमकल गाड़ियां आईं, हर बार स्टाफ ने गेट खोलकर उन्हें अंदर और बाहर किया। गनीमत रही कि आग शोरूम के मुख्य भवन तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा नुकसान हो जाता।
प्रबंधन बोला- शाॅर्ट सर्किट से लगी आग
कोरल मोटर्स के महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बरसात में शाॅर्ट सर्किट से आग की आशंका ज्यादा रहती है। इस मामले में भी ऐसी ही आशंका है। ज्यादातर कर्मचारी घर जा चुके थे, इसलिए किसी को खरोंच तक नहीं आई। हां, नुकसान जरूर हो गया है। एफएसओ संजीव कुमार ने बताया कि चार गाड़ियां बुलाई थीं, इनमें से तीन ने ही आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। ब्यूरो