फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire broke out in Deputy SP Intelligence's official residence, report filed

Bareilly News: डिप्टी एसपी इंटेलिजेंस के सरकारी आवास में आग लगी, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 16 Mar 2025 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 16 Mar 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Deputy SP Intelligence's official residence, report filed
बरेली। डिप्टी एसपी इंटेलिजेंस यशपाल सिंह के सरकारी आवास में बृहस्पतिवार रात अचानक आग लग गई। इससे उनकी कार, पिस्टल की मैगजीन समेत सरकारी दस्तावेज राख हो गए। घटना के वक्त डिप्टी एसपी क्षेत्र भ्रमण पर थे। डिप्टी एसपी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डिप्टी एसपी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के जेल रोड पर उनका सरकारी आवास हैं। वह अकेले रहते हैं। बृहस्पतिवार रात होली को लेकर वह क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी दौरान उनके सरकारी आवास में आग लग गई। जेल पर तैनात गार्ड ने लपटें देखकर रात 8:30 बजे कॉल करके उन्हें सूचना दी। वह तुरंत आवास पर पहुंचे, लेकिन तब-तक डबल बेड, सरकारी दस्तावेज, कार, जलकर राख हो चुके थे। आवास में रखी पिस्टल की मैगजीन भी जलकर नष्ट हो गई। जो कपड़े उन्होंने पहन रखे थे, वही बचे। यशपाल सिंह इंटेलिजेंस में नवंबर 2021 से तैनात हैं। इससे पहले वह बरेली में ही एलआईयू के डिप्टी एसपी रह चुके हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed