{"_id":"66463d03e0b4b7dbce0a4813","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-cold-chain-of-kadar-chowk-chc-in-badaun-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: कादरचौक सीएचसी के कोल्ड चेन में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, बमुश्किल मरीजों को निकाला गया बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: कादरचौक सीएचसी के कोल्ड चेन में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, बमुश्किल मरीजों को निकाला गया बाहर
Thu, 16 May 2024 10:36 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, कादरचौक (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, कादरचौक (बदायूं)
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 16 May 2024 10:36 PM IST
सार
मरीजों को लिटाकर जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। दमकल डेढ़ घंटे बाद पहुंची। तीमारदारों और कर्मचारियों ने कस्बे के लोगाें की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन यह नाकाफी साबित हुआ।
विज्ञापन
अस्पताल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के कादरचौक में सरकारी अस्पताल के कोल्डचेन रूम में गुरुवार को शाम करीब 7.30 बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख तीमारदारों और कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। जैसे-तैसे मरीजों को लिटाकर बाहर निकाला गया। दमकल डेढ़ घंटे बाद पहुंची। तीमारदारों और कर्मचारियों ने कस्बे के लोगाें की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग विकराल होती चली गई। कोल्ड चेन रूम राख हो गया। वैक्सीन और डीप फ्रीजर जल गया।
विज्ञापन
आग लगने के वक्त फार्मासिस्ट राकेश साहू, ब्रजेश कुमार, स्टाफ नर्स विनीता, शशि और वार्डआया सविता डयूटी पर मौजूद थीं। अस्पताल में उल्टी दस्त से पीड़ित लभारी निवासी हरदेव भर्ती थे। उनको ड्रिप लगी हुई थी। उनके साथ उनकी पत्नी गुड्डो देवी मौजूद थीं। प्रसव कक्ष में सुषमा रानी पत्नी नवनीत को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था। बच्चे को जन्म दिया है। उनके साथ चचिया सास ऊषा, ददिया सास अनारा देवी और सास सावित्री देवी थीं। वहीं कादरबाड़ी निवासी आसमां पत्नी यासीन को को भी प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था। उनके साथ ससुर जलालुद्दीन ,सास सनोवर और ननद गुड्डो मौजूद थीं।
विज्ञापन
गुड्डो ने बताया कि बच्चे बाहर खेल रहे थे, बच्चों ने कोल्ड चेन का गेट खोलकर देखा तो धुंआ निकल रहा था। बच्चे चीखने लगे। बच्चों की चीख सुनकर वहां मौजूद स्टाफ और तीमारदार दौड़े तब पता लगा कि कोल्ड चेन रूम में भीषण आग लग गई है। कर्मचारियाें ने फायरब्रिगेड को सूचना दी, और मरीजों को बाहर लाया गया। कुछ तीमारदारों ने मरीजों को गोद में उठाकर दौड़ लगा दी। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अस्पताल परिसर के बाहर मरीज सड़क के किनारे स्ट्रेचर पर लिटाए गए। वहीं कुछ कर्मचारी देखरेख में लगाए गए।
विज्ञापन
आग शॉर्ट सर्किट से लग गई थी। कर्मचारी मौजूद थे। तीन मरीज भर्ती थे। मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग में ड्रीप फ्रीजर और वैक्सीन जलकर नष्ट हो गई। नुकसान का आंकलन अंदर घुसकर देखा जाए तब पता चल सकेगा। -अवधेश राठौर, एमओआईसी कादरचौक
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। आग में क्या-क्या जला है। इसका आकलन सुबह मौके पर जांच पड़ताल के बाद किया जाएगा। डीप फ्रीजर का लोड अधिक होता है। इससे ही शॉर्ट होने की संभवना अधिक रहती है। मामले की जांच कराई जाएगी। -डॉ.अब्दुल सलाम, सीएमओ बदायूं