फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire and traffic police staff trapped in spraying chemical water on people

लोगों पर केमिकलयुक्त पानी का छिड़काव करने में फंसे दमकल और ट्रैफिक पुलिस स्टाफ

Tue, 31 Mar 2020 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Fire and traffic police staff trapped in spraying chemical water on people
सोमवार को बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर कुछ इस तरह किया गया था केमिकलयुक्त पानी का छिड़काव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

डीएम ने बैठाई जांच, नगर आयुक्त से मांगी गई रिपोर्ट

विज्ञापन
बरेली। सैकड़ों की संख्या में बाहर से आए लोगों को सैनिटाइज करने के नाम पर दमकल गाड़ियों से सोडियम हाईपोक्लोराइड युक्त पानी से नहलाने के मामले में ट्रैफिक और फायर बिग्रेड का स्टाफ फंस गया है। यह मामला तूल पकड़ने के बाद डीएम ने इस मामले की जांच शुरू कराते हुए नगर आयुक्त से रिपोर्ट मांगी है।
लॉकडाउन के बाद इन दिनों बाहर से आने वाले सैकड़ों लोग सवारी के लिए सेटेलाइट बस अड्डे पर एकत्र हो रहे हैं। रविवार को सैकड़ों लोग सेटेलाइट पर एकत्र थे। इस बीच ट्रैफिक और फायर ब्रिगेड के स्टाफ ने पहले उन्हें सड़क पर बैठा दिया। बाद में सैनिटाइज करने के नाम पर उन पर दमकल गाड़ियों से कैमिकलयुक्त पानी का छिड़काव कर दिया। पानी की बौछार पड़ते ही कुछ लोगों की आंखें लाल हो गई। बच्चे रोने लगे। स्प्रे बंद होते ही लोग जान बचाकर भागने की कोशिश करने लगे। कई लोग आंखों में कैमिकल घुसने से बिलबिला गए। फायर और ट्रैफिक पुलिस की यह लापरवाही सामने आने के बाद डीएम नितीश कुमार ने इस मामले की जांच शुरू करा दी है। इस मामले में प्रथम दृष्ट्या लापरवाही सामने आई है कि किसी उच्चाधिकारी से अनुमति लिए बगैर लोगों को हानिकारक पानी का छिड़काव क्यों किया गया? डीएम का कहना है कि नगर आयुक्त से जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


सक्षम अधिकारी से अनुमति लेने के बाद ही फायर और ट्रैफिक पुलिस को कोई कदम उठाना चाहिए था। इसमें जिसकी लापरवाही होगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी। -नितीश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed