{"_id":"6a1b2f1e24a57f71ec083c84","slug":"fir-prepared-against-52-enumerators-who-were-missing-from-duty-bareilly-news-c-4-bly1053-895362-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ड्यूटी से गायब 52 प्रगणकों पर एफआईआर की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ड्यूटी से गायब 52 प्रगणकों पर एफआईआर की तैयारी
विज्ञापन
बरेली। जनगणना के प्रथम चरण के मकान सूचीकरण और भवन गणना में लापरवाही सामने आई है। नगर निगम जोन-एक के कई प्रगणकों ने ड्यूटी मिलने के बावजूद काम शुरू नहीं किया। अब नगर निगम के सहायक अभियंता व चार्ज अधिकारी मुकेश शाक्य ने थाना कोतवाली और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को आधिकारिक पत्र भेजकर इन लापरवाह प्रगणकों के बारे में जानकारी दी है।
शनिवार को हुई समीक्षा बैठक के दौरान पता चला कि जोन-एक में कुल 605 प्रगणक तैनात किए गए थे। इनमें से 52 ने आधिकारिक तौर पर ड्यूटी तो प्राप्त कर ली थी, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी काम शुरू नहीं किया। इस सूची में 31 प्रगणक शिक्षा विभाग और आंगनबाड़ी से जुड़े हुए हैं। चार्ज अधिकारी ने इन सभी प्रगणकों के नाम विभागवार सूचीबद्ध करके कोतवाली पुलिस को सौंप दिए हैं, ताकि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सके। साथ ही, बीएसए को अलग से पत्र लिखकर इन लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक और विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
दो दिन में कार्य पूरा करने का निर्देश
रिठौरा। चार्ज अधिकारी अंकित कुमार गंगवार ने 22 मई से शुरू हुए जनगणना कार्यक्रम की समीक्षा शनिवार को की। उन्होंने कई प्रगणकों की धीमी कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उनको दो दिन में काम पूरा करने का निर्देश दिया है। काम पूरा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने 200 से कम भवन वाले क्षेत्रों में भी काम अधूरा रहने को लापरवाही बताया। कुछ प्रगणकों ने अपना काम पूरा किया है। शनिवार को चार्ज अधिकारी और सुपरवाइजरों की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिकों से बातचीत कर डाटा की सटीकता परखी। निरीक्षण के दौरान आशीष कुमार सिंह, प्रदीप कुमार गुप्ता, एकता सक्सेना, हरमीत सिंह, सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।