फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR lodged against SP leader in Bareilly

Bareilly News: आजम खां के करीबी सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट, मकान कब्जाने व रंगदारी मांगने का आरोप

Fri, 01 Dec 2023 12:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Dec 2023 12:36 PM IST
सार

बरेली में सपा के जिला कोषाध्यक्ष गौरव जायसवाल पर मकान कब्जाने और रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। बिथरी चैनपुर थाने में सपा नेता और उनकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
FIR lodged against SP leader in Bareilly
सपा नेता गौरव जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाने में सपा नेता आजम खां के करीबी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष गौरव जायसवाल व उसकी पत्नी के खिलाफ मकान कब्जाने और रंगदारी मांगने की रिपोर्ट आईजी के आदेश पर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


इंटरनेशनल सिटी नरियावल निवासी आरजू शर्मा ने सपा नेता को अपना मकान फरवरी, 2022 में किराये पर दिया था। आरजू के पति पशु चिकित्सक हैं, जो दूसरे जिले में तैनात थे। उनका तबादला बरेली होने पर उन्होंने गौरव से मकान खाली करने को कहा तो गौरव और उसकी पत्नी ने जातिसूचक शब्द कहे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: कंडक्टर ने मजदूर को चलती बस से फेंका, पहिये से कुचलकर मौत; रोजी-रोटी के लिए जा रहा था जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप है कि खुद को सपा नेता बताते हुए गौरव ने कहा कि उनका भाई सौरभ आजम खां का प्रतिनिधि है, अगर मकान खाली कराना है तो 20 लाख रुपये दे देना। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप सही साबित होने पर गिरफ्तारी भी हो सकती है। 

सपा नेता गौरव जायसवाल ने बताया कि इस मामले में जुलाई से सिविल कोर्ट में वाद चल रहा है। दोनों ही पक्ष कोर्ट में हैं और कोर्ट की ओर से दी जाने वाली तारीखों पर भी पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed