फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fir

मुंशी ने कोतवाल के खिलाफ डाल दिया तस्करा

Wed, 21 Jan 2015 01:28 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 21 Jan 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
जनता की फरियाद सुनने के बजाय कोतवाली में पुलिस वालों ने ही ड्रामा कर दिया। मुंशी ने कोतवाल का आदेश मानने से इन्कार किया तो उसके खिलाफ तस्करा डाल दिया गया। इससे भड़के मुंशी ने कोतवाल के खिलाफ तस्करा दर्ज कराया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि किसी आदेश की प्रति समय से न मिलने पर नाराज कोतवाल जवाहर लाल यादव ने जीडी तलब कर ली। उन्होंने इसमें थाने के हेड मुंशी शिव पाल सिंह के खिलाफ आदेश की अवहेलना और काम में लापरवाही का आरोप लगाकर तस्करा दर्ज कर दिया। जीडी देखने पर शिव पाल सिंह का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। मुंशी ने कोतवाल पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते जीडी में तस्करा डाल दिया। बताया जा रहा है कि कोतवाल के पदभार संभालने के बाद से ही स्टाफ आहत है। कुछ खास स्टाफ को तरजीह देने की वजह से बाकी पुलिसकर्मी खुद को उपेक्षित मान रहे हैं। दो सप्ताह पहले कोतवाल की थाने के तीनों मुंशियों से नोकझोंक हो गई थी। तब उपनिरीक्षकों ने किसी तरह मामला शांत किया था। हालिया मामले में कोतवाल कुछ बोल नहीं रहे हैं तो सीओ नरेश कुमार मामले की जानकारी न होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
हां, नवाबगंज थाने में स्टाफ के एक दूसरे के खिलाफ तस्करा डालने की जानकारी मिली है। इसकी सही वजह अभी पता नहीं चल सकी है। जांच कराई जाएगी, जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बृजेश श्रीवास्तव, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed