{"_id":"61f6f070a3417f626c61bb67","slug":"fir-against-three-including-the-owner-of-biowings-company-bareilly-news-bly474021095","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोविंग्स कंपनी के मालिक दंपती समेत तीन पर धोखाधड़ की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोविंग्स कंपनी के मालिक दंपती समेत तीन पर धोखाधड़ की एफआईआर
विज्ञापन
FIR against three including the owner of Biowings company
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बायोवेल कंपनी के सीएमडी डीके शर्मा ने अपने अकाउंट एग्जीक्यूटिव सेंथलपट्टी हाफिजगंज निवासी अतुल वैश्य, बायोविंग्स कंपनी के मालिक मनीष सिंह चौहान और उसकी पत्नी अन्नपूर्णा सिंह के खिलाफ थाना बारादरी में धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
डीके शर्मा का कहना है कि उनकी कंपनी बायोवेल यूनिवर्स प्राइवेट लिमिटेड निकट सेटेलाइट बस स्टैंड जैविक खेती से जुड़ा काम करती है। आरोप है कि उनके अकाउंट एग्जीक्यूटिव अतुल वैश्य ने कंपनी की बैलेंस सीट, बिजनेस प्रोफाइल, उत्पादों का फार्मूला, दैनिक लेनदेन और कर्मचारियों का विवरण आदि जानकारियां चोरी करके रामपुर बाग की एक अन्य कंपनी बायोविंग्स आर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड को बेच दीं। इसके जरिये बायोविंग्स कंपनी ने उनके उत्पादों की नकल बाजार में उतार दी और उनके ही जैविक कृषि केंद्रों पर बेचने की कोशिश शुरू कर दी।
मामला संज्ञान में आने पर उन्होंने अतुल से पूछताछ की तो उसने डाटा चोरी करके बायोविंग्स कंपनी के मालिक मनीष सिंह और उसकी पत्नी अन्नपूर्णा सिंह को बेचने की बात स्वीकार की। इसके बाद अतुल ने माफी मांगकर कंपनी ने दोबारा काम शुरू किया और वहां से दो दिसंबर को कंपनी के एक लाख रुपये लेकर गायब हो गया। डीके शर्मा की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।