{"_id":"6845e50caca258450001e3bc","slug":"fir-against-eight-people-including-the-village-head-for-installing-a-statue-without-permission-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-104706-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिना अनुमति प्रतिमा लगवाने के मामले में ग्राम प्रधान समेत आठ पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिना अनुमति प्रतिमा लगवाने के मामले में ग्राम प्रधान समेत आठ पर एफआईआर
विज्ञापन
नवाबगंज। गंगापुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर डाॅ. आंबेडकर की फलैक्स हटाकर रातों-रात उनकी प्रतिमा स्थापित कर अतिक्रमण करने के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अब गांव में तनाव को देखते हुए यहां पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
तहसील क्षेत्र के गंगापुर गांव में सरकारी अभिलेखों में उक्त जमीन देवस्थान के नाम से दर्ज है। इस भूमि पर 14 अप्रैल को डाॅ. आंबेडकर की जयंती पर उनके अनुयायियों ने उनका फलैक्स बिना अनुमति के लगा दिया था। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने विरोध किया तो पुलिस-प्रशासन ने फलैक्स को हटवा दिया, लेकिन अगले दिन बाबा साहेब के अनुयायियों ने दोबारा फलैक्स लगवा दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस इसे हटा नहीं सकी।
अब सात जून को ग्रामीणों ने प्रशासन की बिना अनुमति के बाबा साहब का फलैक्स हटाकर उसी जगह पर उनकी प्रतिमा को लगा दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। जांच के बाद हलका लेखपाल योगेश कुमार ने ताराचंद, हरीशपाल, सेवाराम, हरिशंकर, ऐवरन , रामभरोसे, ग्राम प्रधान समेत कुछ अन्य ग्रामीणों के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। अब गांव में पुलिस को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
--
रात में जागकर प्रतिमा की निगरानी कर रहीं महिलाएं
ग्रामीणों की मानें तो बाबा साहब की प्रतिमा की सुरक्षा को लेकर महिला अनुयायी रात में जागकर प्रतिमा की निगरानी कर रही हैं। इससे प्रतिमा के आसपास से गुजरने वाले या फिर खुराफातियों की पहचान की जा सके।
--
इस मामले में लेखपाल ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। प्रशासन ने प्रतिमा लगाने वालों को कुछ समय दिया है, जिसमें वह स्वयं प्रतिमा को हटा ले, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
-उदित पवार, एसडीएम, नवाबगंज