Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR against CDPO Shrikrishna Chandra, accused of bribery

Bareilly News: घूसखोरी के आरोपी सीडीपीओ श्रीकृष्ण चंद्र के विरुद्ध एफआईआर

Fri, 28 Nov 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
FIR against CDPO Shrikrishna Chandra, accused of bribery
बरेली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर चयन कराने के बदले आवेदक से 70 हजार रुपये घूस लेने के आरोपी बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) श्रीकृष्ण चंद्र के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) मनोज कुमार ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत बारादरी थाने में यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। वर्तमान में सीडीपीओ निलंबित है और शाहजहांपुर जिले के डीपीओ कार्यालय से संबद्ध है।
विज्ञापन

एफआईआर में डीपीओ ने आरोपी सीडीपीओ के विरुद्ध मिले साक्ष्य की जानकारी दी है। घूस के रुपये लेते हुए वायरल वीडियो भी सौंपा है। एफआईआर में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की तरफ से बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के निदेशक को भेजी गई रिपोर्ट का भी उल्लेख है।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक के गांव टिटौली निवासी वीरवती ने 11 अप्रैल को सीडीओ से शिकायत की थी। उसने बताया था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर चयन कराने के लिए सीडीपीओ से 1.65 लाख रुपये में बात तय हुई थी। इसके बाद सीडीपीओ ने 70 हजार रुपये एडवांस लेकर अपनी पहचान के कैफे से ही उनका ऑनलाइन आवेदन कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवती ने यह रकम देते वक्त वीडियो बना लिया था। सीडीपीओ ने वीरवती को धोखा देकर दूसरी आवेदक आशा से 2.50 लाख रुपये ले लिए। वीरवती के आवेदन में जानबूझकर त्रुटि करा दी। इससे वीरवती का आवेदन निरस्त हो गया। जबकि, उनके अंक चयनित आवेदक से अधिक थे और वह बीपीएल श्रेणी में भी थीं। वीरवती ने सीडीओ को सीडीपीओ का रुपये लेते बनाया गया वीडियो भी दिया था। इस वीडियो को भी सीडीओ ने पेन ड्राइव के माध्यम से निदेशक को भेजा था। शुरुआती जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर सीडीओ की संस्तुति पर निदेशक ने 16 अप्रैल को आरोपी सीडीपीओ को निलंबित कर दिया था। संवाद


--
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरोपी सीडीपीओ कृष्ण चंद्र के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। जब वीडियो वायरल हुआ था, उस समय आरोपी सीडीपीओ के पास फतेहगंज पश्चिमी बाल विकास परियोजना में तैनात थे। - मनोज कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed