फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   final match will be between Football Hostel and Jhumka City in Bareilly

Bareilly: फुटबॉल छात्रावास और झुमका सिटी के बीच होगी खिताबी जंग, आईवीआरआई मैदान पर होगा फाइनल मैच

Sat, 30 Nov 2024 11:09 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Nov 2024 11:09 AM IST
सार

बरेली में जिला फुटबॉल लीग का फाइनल मैच शनिवार को आईवीआरआई मैदान पर खेला जाएगा। फुटबॉल छात्रावास और झुमका सिटी के बीच खिताब के लिए भिड़ंत होंगी। उधर, शहर में शनिवार को बैडमिंटन और जूडो प्रतियोगिताएं भी शुरू होंगी। 

विज्ञापन
final match will be between Football Hostel and Jhumka City in Bareilly
आईवीआरआई मैदान पर फुटबॉल खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में जिला फुटबॉल लीग के फाइनल मैच में शनिवार को फुटबाल छात्रावास व झुमका सिटी के बीच खिताबी जंग होगी। यूथ व अननोन फुटबाल क्लब सेमीफाइनल में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। जिला फुटबाल संघ के सचिव मून रौबिंसन ने बताया कि आईवीआरआई फुटबाल मैदान पर शुक्रवार को लीग मैच खेले गए। इसमें पहला सेमीफाइनल फुटबाल हॉस्टल व यूथ फुटबाल क्लब के मध्य खेला गया। यह मैच 1-1 गोल से ड्रॉ हुआ। इसके बाद टाईब्रेकर में फुटबाल छात्रावास की टीम ने 5-4 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। 

विज्ञापन


दूसरा सेमीफाइनल झुमका सिटी व अननोन फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। इसमें अननोन फुटबाल क्लब को झुमका सिटी ने 1-0 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 

विज्ञापन

जिला स्तरीय बैडमिंटन, जूडो प्रतियोगिता आज
बैडमिंटन व जूडो की जिला स्तरीय प्रतियोगिता शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि बैडमिंटन की चार से छह दिसंबर के बीच गौतमबुद्धनगर में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका प्रतियोगिता होनी है। इसमें टीम के चयन के लिए जिला स्तर पर 30 नवंबर को शाम चार बजे व दो दिसंबर को मंडल स्तर की प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। 

इसी तरह सब जूनियर बालक-बालिका प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता छह से आठ दिसंबर को कानपुर में होनी है।  टीम चयन के लिए जिला स्तर पर शनिवार को शाम चार बजे व दो दिसंबर को चार बजे मंडल स्तर पर प्रतियोगिता होगी। 

ईपीएफओ: हिमाचल-यूपी के बीच होगा बास्केटबाल का फाइनल
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की उत्तरी अंचल वॉलीबाल व बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुक्रवार को रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में मुख्य अतिथि प्रदेश के अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त उदय बख्शी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। 

बास्केटबाल प्रतियोगिता में दिल्ली और पंजाब के बीच मैच हुआ। इसमें दिल्ली ने पंजाब को 21-20 के स्कोर से शिकस्त दी। वहीं, हिमाचल प्रदेश की टीम ने दिल्ली की टीम को 49-6 के बड़े अंतर से हराया। उत्तर प्रदेश की टीम ने उत्तराखंड की टीम को 45-12 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। शनिवार को हिमाचल व यूपी के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।

वहीं, वॉलीबाल में पहले मैच में यूपी ने दिल्ली को 25-11 और 25-13 से शिकस्त दी।   हिमाचल की टीम ने उत्तराखंड की टीम को 25-15 व 25-12 से हराकर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed