{"_id":"672d3315fac2f097ed0d3de9","slug":"fight-over-wheat-seeds-seeds-will-be-distributed-under-police-protection-from-friday-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-103876-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गेंहू बीज को लेकर मारामारी, शुक्रवार से पुलिस सुरक्षा में वितरण होगा बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गेंहू बीज को लेकर मारामारी, शुक्रवार से पुलिस सुरक्षा में वितरण होगा बीज
विज्ञापन
बिशारतगंज। कस्बे के राजकीय बीज भंडार पर गेहूं बीज के लिए किसानों में मारामारी मची है। बृहस्पतिवार को बीज वितरण के दौरान कई बार हंगामे की स्थिति बनी। किसानों से केंद्र प्रभारी की नोकझोंक भी हुई। आरोप-प्रत्यारोप भी लगे। केंद्र प्रभारी ने किसानों के हंगामे को देखते हुए थाना प्रभारी को पत्र लिखकर शुक्रवार से गेहूं बीज वितरण के दौरान पुलिस मुहैया कराने का अनुरोध किया है।
मझगवां ब्लॉक का एकमात्र राजकीय बीज भंडार कस्बे में है। किसानों को इस बार सब्सिडी काटकर निर्धारित दर पर बीज बिक्री की जी रही है। किसानों को पंजीकृत भूमि क्षेत्रफल के अनुसार बीज मुहैया कराया गया है। वितरण में पारदर्शिता बनी रहे। इसके लिए पाॅश मशीन पर अंगूठा लगाकर मानक अनुसार बीज दिया जा रहा है। बीज की मांग अधिक है। उपलब्धता कम है। जिस कारण वितरण के दौरान हंगामे की स्थिति बन रही है। किसान केंद्र प्रभारी पर पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं।
हालांकि केंद्र प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि उनके लिए 481 क्विंटल बीज का लक्ष्य मिला है। 180 क्विंटल पहले ही बट चुका है। 90 क्विंटल बीज बुधवार को आया है, जिसका वितरण चल रहा है। कुछ किसान पाॅश मशीन में अधिक बीज की मांग कर रहे हैं। संवाद