फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fight between two parties over the road, village head beaten up, report on seven

Bareilly News: रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट, ग्राम प्रधान को पीटा, सात पर रिपोर्ट

Wed, 16 Oct 2024 06:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties over the road, village head beaten up, report on seven
भमोरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में रास्ते के निर्माण को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों की महिलाओं सहित सात लोगों को चोटें आई हैं। थाने पहुंचे दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मकरंदपुर धाराजीत गांव निवासी मानकली पत्नी सत्यपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने गांव की प्रधान है। गांव की खाली पड़ी ग्राम पंचायत की जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत गांव के ही रामप्रसाद पुत्र डालचन्द व तेजपाल पुत्र दोदराम ने तहसील दिवस व थाना दिवस में की थी, जिस पर पैमाइश करने के लिए राजस्व व पुलिस की टीम मंगलवार सुबह पहुंची।
विज्ञापन

अधिकारियों की मौजूदगी में खड़ंंजे के निर्माण के लिए नाप चल रही थी। उसी दौरान गांव के ही राजेंद्र पुत्र हंसराज, श्याम कली पत्नी हंसराज, संतोषी पुत्री हंसराज, रामदयाल पुत्र झांझर, धर्मपाल पुत्र रामदयाल, सूरज पाल पुत्र रामदयाल मिलकर ग्राम पंचायत की जमीन को अपनी बताकर विवाद करने लगे। अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हो गया। उसके बाद रास्ते में उक्त सभी ने घेर लिया और लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। बचाने दौड़े बेटे सतीश चन्द, भानु प्रताप व देवर के बेटे अजय पर भी हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसमें बेटे सतीश व भानु प्रताप को सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष की अनीता देवी पत्नी गिरीश ने पुलिस को दी तहरीर देकर संबंधितों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed