फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   female lekhpal attempted suicide police arrested her lover in Bareilly

Bareilly News: महिला लेखपाल ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया

Fri, 04 Jul 2025 01:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Jul 2025 01:53 PM IST
सार

बरेली में महिला लेखपाल बृहस्पतिवार को ड्यूटी जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन तहसील नहीं पहुंची। साथी कर्मचारियों ने कई बार उसे कॉल किया, लेकिन फोन नहीं उठा। उसकी लोकेशन नवाबगंज में मिली। सूचना पर पुलिस ने उसकी तलाश की तो वह एक अस्पताल में भर्ती मिली। 

विज्ञापन
female lekhpal attempted suicide police arrested her lover in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली की फरीदपुर तहसील में तैनात एक महिला लेखपाल ने नवाबगंज कस्बा स्थित मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। वहां उसके साथ मौजूद प्रेमी ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला लेखपाल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उसके पति ने नवाबगंज पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने लेखपाल के प्रेमी को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


नवाबगंज के एक गांव की रहने वाली महिला लेखपाल की शादी बरेली के एक मोहल्ले में हुई थी। लेखपाल इस वक्त फरीदपुर तहसील में तैनात हैं। इससे पूर्व पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में तैनात थी। इसी दौरान उसका जहानाबाद के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। युवक ने नवाबगंज में ही अपना लेखपाल के साथ रहने का ठिकाना बना लिया। वह दोनों अक्सर वहां जाकर रुकते थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Bareilly: एसएसपी ने किए 54 पुलिसकर्मियों के तबादले, भ्रष्टाचार में फंसे इंस्पेक्टर को दी यह जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के लेखपाल साथियों के अनुसार वह बृहस्पतिवार को फरीदपुर तहसील में ड्यूटी करने के लिए घर से निकली थी। तहसील नहीं पहुंची, जिसके बाद लोगों ने उसे कॉल करना शुरू किया। उसके मोबाइल फोन पर रिंग तो जा रही थी लेकिन फोन नहीं उठ रहा था। इसके बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए उसकी लोकेशन निकलवायी। उसकी लोकेशन नवाबगंज में मिल रही थी। 

अस्पताल में भर्ती मिली महिला लेखपाल 
तहसील प्रशासन के दखल के बाद नवाबगंज थाना पुलिस ने उसे तलाशा तो वह नगर के एक अस्पताल में भर्ती मिली। पुलिस पूछताछ के बाद पता चला कि महिला ने नवाबगंज में ही फंदे से लटककर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसके प्रेमी ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। 

नवाबगंज सीओ गौरव सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया पता चला है कि महिला लेखपाल ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसके प्रेमी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed