फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly SSP transferred 28 inspectors and 26 sub-inspectors

Bareilly: एसएसपी ने किए 54 पुलिसकर्मियों के तबादले, भ्रष्टाचार में फंसे इंस्पेक्टर को दी यह जिम्मेदारी

Fri, 04 Jul 2025 01:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Jul 2025 01:39 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने इंस्पेक्टर और दरोगाओं के बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। शुक्रवार को तबादला सूची जारी कर दी गई। जानिए कहां किसे दी गई जिम्मेदारी... 

विज्ञापन
Bareilly SSP transferred 28 inspectors and 26 sub-inspectors
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कांवड़ और मोहर्रम के संवेदनशील समय में पुलिस लाइन से 28 इंस्पेक्टर और 26 दरोगा को एसएसपी अनुराग आर्य ने काम पर लगा दिया है। 54 पुलिसकर्मियों का तबादला पुलिस लाइन से विभिन्न थानों, प्रकोष्ठ में किया है, कुछ पुलिसकर्मी पुलिस लाइन भी भेजे गए हैं। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर रामसेवक को क्राइम ब्रांच में तैनाती मिली है। हरपाल सिंह को एसएसपी ने अपना पीआरओ बनाया है।

विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह को डीसीआरबी प्रभारी नियुक्त किया गया है। इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह को क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन विंग का प्रभारी बनाया गया है। गिरीश प्रसाद को डीसीआरबी, सिंगल विंडो, रिट सेल से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया। प्रदीप कुमार चतुर्वेदी को रिट सेल और सिंगल विंडो का प्रभारी बनाया गया। 

यह भी पढ़ें- रुपयों के लिए जिस्म का सौदा: मकान मालकिन चला रहा थी देह व्यापार रैकेट, सहेलियां लाती थीं ग्राहक; ऐसे खुला राज

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र सिंह को मानवाधिकार व जन सूचना सेल से संबद्ध किया गया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार को सीसीटीएनएस और विशेष जांच प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई। चमन सिंह को शीशगढ़ का क्राइम इंस्पेक्टर बनाया गया है। विपिन कुमार को बिथरी चैनपुर, वेद सिंह को नवाबगंज, आदेश कुमार को हाफिजगंज और सुधीर कुमार को हाफिजगंज थाना भेजा गया है।

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed