{"_id":"6a9dadd12028e9083e07bdea","slug":"feeding-points-for-dogs-to-be-set-up-in-wards-45-sites-identified-bareilly-news-c-4-bly1015-961560-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वार्डों में कुत्तों के लिए बनेंगे फीडिंग प्वाइंट, 45 स्थल चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वार्डों में कुत्तों के लिए बनेंगे फीडिंग प्वाइंट, 45 स्थल चिह्नित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम ने लावारिस कुत्तों को भोजन उपलब्ध कराने की कवायद शुरू की है। 45 वार्डों में फीडिंग प्वाइंट के लिए स्थल चिह्नित किए गए हैं। इस पर पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन स्थानों पर लोहे के एंगल लगाकर बैनर लगाए जाएंगे। पशु प्रेमी इन फीडिंग प्वाइंट पर कुत्तों के लिए भोजन रख सकेंगे।
अफसरों के मुताबिक, शहर में करीब 56 हजार लावारिस कुत्ते हैं। इनके लिए अभी शेल्टर होम की व्यवस्था नहीं हो सकी है। ऐसे में नगर निगम ने फीडिंग प्वाइंट बनाने की योजना बनाई है। अधिकारियों का मानना है कि भूख के कारण कुत्ते अक्सर सड़कों और गलियों में भटकते हैं। निर्धारित स्थान पर नियमित रूप से भोजन मिलने से उनकी आवाजाही कुछ हद तक नियंत्रित होगी। फीडिंग प्वाइंट तीन से चार फुट चौड़े होंगे।
ये स्थल चिह्नित
सनसिटी, कर्मचारीनगर, आलोकनगर, लाजपतनगर, नवोदय अस्पताल, बिहारीपुर सिविल लाइंस, किशोर बाजार के पीछे, पवन विहार, ब्रजलोक कॉलोनी समेत 45 स्थान शामिल हैं।
वर्जन
नगर के 80 वार्डों में फीडिंग प्वाइंट बनाए जाने हैं। 45 स्थल चिह्नित कर लिए गए हैं। यहां लोहे के एंगल पर बैनर लगाए जाएंगे। - डाॅ. हरपाल सिंह, पशु कल्याण अधिकारी