फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fed up with in-laws, young man commits suicide

Bareilly News: ससुरालियों से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

Wed, 16 Oct 2024 06:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Fed up with in-laws, young man commits suicide
नवाबगंज फोटो 4 मृतक सूरजपाल का फाइल फोटो
क्योलड़िया। ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का हाल रो-रोकर बेहाल हो गया। परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नकटी नरायनपुर गांव के 25 वर्षीय सूरजपाल पुत्र पप्पू लाल का विवाह थाना हाफिजगंज के मूल निवासी नौवानगला व हाल निवासी नगर के मोहल्ला भट्टापहलवान निवासी दयाशंकर उर्फ तुलाराम की बेटी बबली के साथ चार साल पहले हुआ था। विवाह के कुछ समय तक तो सबकुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन बाद में पति-पत्नी के बीच अनबन होने लगी। इसी बीच बबली ने दो बच्चों को जन्म दिया।
विज्ञापन

11 अक्तूबर को सूरजपाल अपने बच्चों के साथ मकान में सो रहा था। इसी बीच सूरज के ससुराल के लोग आ धमके और सूरजपाल के साथ मारपीट कर बेटी और बच्चों को लेकर चले गए। बाद में सूरज पाल की पत्नी बबली ने पति के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी मिलते ही सूरज ने मंगलवार को गांव में ही पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची प्रभारी निरीक्षक परमेश्वरी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूरजपाल के पिता पप्पू लाल ने दयाशंकर उर्फ तुलाराम, सास विमला देवी, साले छोटे लाल, शिवकुमार और साढ़ू अरविंद कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने लगाया था मारपीट का आरोप
सूरजपाल की पत्नी ने दी तहरीर पर पति पर मारपीट का आरोप लगाया था। इसको लेकर उसने कार्रवाई की मांग की है। हालांकि ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक का किसी और लड़की से संपर्क था। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संवाद

नवाबगंज फोटो 4 मृतक सूरजपाल का फाइल फोटो

नवाबगंज फोटो 4 मृतक सूरजपाल का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed