फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fears of terror attacks on railway stations

रेलवे स्टेशनों पर आतंकी हमलों की आशंका

Sun, 21 Jan 2018 02:31 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 21 Jan 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी हमले की आशंका के साथ रेलवे में अलर्ट जारी किया है। इनपुट है आतंकवादी रेलवे स्टेशनों, ब्रिज और ट्रैैक को निशाना बना सकते हैं। इसे लेकर आरपीएफ और जीआरपी को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। कुछ दिन पहले भी सूबे में बसों और ट्रेनों में केमिकल हमले का अलर्ट जारी किया जा चुका है। 
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। उन्होंने देहरादून, हरिद्वार, मुरादाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर, बरेली, अलीगढ़, लखनऊ, मुज्जफरनगर, बिजनौर, रामपुर, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, अमरोहा, बदायूं, हापुड़ और संभल के अधिकारियों को पत्र लिखकर रेलवे स्टेशनों, पुलों और रेलवे लाइनों की सुरक्षा के प्रति आगाह किया है।  
विज्ञापन

 
टेंपो ड्राइवर और वेंडर होंगे रेलवे पुलिस के मुखबिर
बरेली। गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिटी स्टेशन पर बैठक की गई। जीआरपी, आरपीएफ ने टेंपो चालक, वेंडर और कर्मचारियों को बुलाकर सतर्कता के बाबत समझाया। उन्हें संदिग्ध व्यक्ति और वस्तु दिखने पर तुरंत सूचित करने के लिए कहा गया। अब रेलवे पुलिस टेंपो चालकों और वेंडरों को मुखबिर बना रही है। इस बैठक में पीडब्लूआई, ऑपरेटिंग, कॉमर्शियल के कर्मचारियों सहित टेंपो ड्राइवर और वेंडर भी बुलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed