{"_id":"67e8611ef36963ff7c066dd1","slug":"faults-in-electricity-meters-tgtu-suspended-three-jes-also-guilty-bareilly-news-c-4-bly1015-608538-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजली मीटरों में गड़बड़ी, टीजीटू निलंबित, तीन जेई भी दोषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजली मीटरों में गड़बड़ी, टीजीटू निलंबित, तीन जेई भी दोषी
विज्ञापन
बरेली। बिजली मीटरों में गड़बड़ी कर रीडिंग घटाने-बढ़ाने के मामले में विभागीय जांच में दोषी पाए गए टीजीटू शिवरतन को निलंबित कर दिया गया है। संविदा लाइनमैन रोहताश शर्मा उर्फ लालकरन की संविदा पहले ही समाप्त की जा चुकी है। तीन जेई भी दोषी पाए गए हैं। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। मामले में विजिलेंस और विस्तृत जांच अभी बाकी है।
फरीदपुर में लाइन पार पड़ेरा रोड मोहल्ला कानून गोयान में संविदा लाइनमैन रोहताश शर्मा उर्फ लालकरन के घर से विजिलेंस ने 18 मार्च को छापा मारकर 98 मीटर बरामद किए थे। मौके पर एक जेई था जो विजिलेंस टीम को देखकर भाग गया। लाइनमैन के घर पर चार किलोवाट बिजली चोरी भी की जा रही थी। 24 मार्च को विजिलेंस ने रिपोर्ट डीजी विजिलेंस पावर कॉरपोरेशन और विभागीय अधिकारियों को भेज दी। इसके बाद लाइनमैन की संविदा समाप्त कर दी गई। अधीक्षण अभियंंता ज्ञानेंद्र सिंह ने विभागीय जांच एक्सईएन हरीश कुमार को सौंप दी। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर टीजीटू शिवरतन को निलंबित कर दिया गया है।
सीओ विजिलेंस मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि मामले में विवेचना जारी है। बिजली निगम और विजिलेंस अपने-अपने स्तर से जांच कर रहे हैं। विजिलेंस जांच में कोई दोषी बचेगा नहीं। फरीदपुर उपखंड में 2019 से 2024 तक तैनात रहे संबंधित अधिकारियों का ब्यूरा जुटाया जा रहा है। संवाद