फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fatwa against halala protester Nida

हलाला के खिलाफ अभियान चला रही निदा पर फतवा 

Tue, 17 Jul 2018 04:28 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 17 Jul 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
Fatwa against halala protester Nida
Nida khan
तीन तलाक और हलाला के खिलाफ मुहिम चला रहीं आला हजरत खानदान की बहू और आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान के खिलाफ कई दिनों की कशमकश के बाद आखिरकार सोमवार को दरगाह आला हजरत के मरकजी दारुल इफ्ता से फतवा जारी कर दिया गया। 
विज्ञापन

फतवे में उन पर शरीयत के खिलाफ बयानबाजी करने का आरोप तय करते हुए उनका मुस्लिम समाज से बहिष्कार करने का एलान किया गया। उनके साथ खाने-पीने, उठने-बैठने और मिलने-जुलने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। 
विज्ञापन

यह फतवा जांनशीन ताजुश्शरीया एवं शहर काजी मुफ्ती असजद रजा खां कादरी की ओर से जारी किया गया है जिसका एलान सोमवार को दरगाह आला हजरत स्थित मरकजी तंजीम जमात अंसारुल इस्लाम के कार्यालय में जामा मस्जिद के शहर इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम ने प्रेस के सामने किया। उन्होंने फतवे का हुक्म सुनाते हुए कहा कि इस फतवे के तहत अगर कोई निदा खान के साथ मिलता-जुलता है, खाना-पीना करता है या उठता-बैठता है तो उस पर भी यह हुक्म लागू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर इमाम ने कहा कि अगर निदा खान तौबा कर लेती हैं तब उन्हें कलमा पढ़ना होगा। इसके बाद वह फिर हम लोगों में शामिल हो सकती हैं। ऐसा करने पर वह जैसे पहले हमारी बहन थीं, वैसे ही फिर हमारी बहन बनी रहेंगी। यह फतवा मुफ्ती खुर्शीद आलम के ही सवाल पर दिया गया। इसके एलान के दौरान मौलाना फैज रजा खां अजहरी, मौलाना गुलाम मोइन चिश्ती, मौलाना शाहनवाज रजवी आदि मौजूद थे।   
 

फरहत की सुन्नियत में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं

Fatwa against halala protester Nida
nikah halala
निदा खान पर फतवे के एलान के दौरान तीन तलाक और हलाला की लड़ाई लड़ रही मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी के सवाल पर मुफ्ती खुर्शीद आलम ने कहा कि फरहत से कोई मतलब ही नहीं है। वह हमारे मजहब और सुन्नियत में दखलंदाजी न करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को इकट्ठा करके शोर करना सोची-समझी साजिश है। इसी साजिश के तहत यह सब हो रहा है। सियासी लोगों ने इसे हवा दे रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed