फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Father of BJP MLA from Bisalpur targets his own party

UP: भाजपा विधायक के पिता ने अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना, मायावती के कार्यकाल को सीएम योगी से बेहतर बताया

Tue, 27 Aug 2024 10:46 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 27 Aug 2024 10:46 PM IST
सार

विधायक के पिता और पूर्व मंत्री रामशरण वर्मा ने छुट्टा पशुओं समेत अन्य जन समस्याओं को लेकर धरना शुरू किया। इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
Father of BJP MLA from Bisalpur targets his own party
धरने पर बैठे भाजपा विधायक के पिता और पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पीलीभीत जनपद की बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक विवेक वर्मा के पिता और पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने अपनी सरकार पर निशाना साधा। साथ ही प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल को सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल से बेहतर बताया। 

विज्ञापन

पूर्व मंत्री रामशरण वर्मा ने छुट्टा पशुओं समेत अन्य जन समस्याओं को लेकर मंगलवार को बीसलपुर स्थित मंडी समिति में क्षेत्रीय लोगों के साथ धरना शुरू किया। इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार पर कई सवाल उठाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। वहीं मायावती के कार्यकाल की सराहना की। बोले की मायावती की सरकार में भ्रष्टाचार पर लगाम रहती थी। उन्होंने मंच से कहा कि जब तक जन समस्याओं का निस्तारण नहीं होता, वह धरने पर ही बैठे रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मांगों का निस्तारण न होने पर लिया गया आंदोलन का निर्णय
पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ सात सूत्री मांगों को लेकर मंडी परिसर में धरना दिया। धरनास्थल पर सभा भी हुई। जिसमें मांगोंं का जल्द निस्तारण न होने पर आंदोलन का निर्णय लिया गया। शाम को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने के बाद धरना समाप्त हो गया।

विज्ञापन

पूर्व मंत्री और उनके समर्थक मंडी परिसर में दोपहर 12 बजे धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद धरना स्थल पर सभा प्रारंभ हुई। पूर्व मंंत्री ने छुट्टा पशुओं, बंदरों, बाघों से बचाव की समुचित व्यवस्था कराने, बाढ़, वर्षा से किसानों को हुई क्षति का मुआवजा दिलाने, कोयला डिपो हटवाने, बजाज हिदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा, मकसूदापुर की इकाइयों से किसानों का अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान तत्काल दिलाने, नगर पालिका में कथित रूप से व्याप्त भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच कराने और बारह पत्थर मंदिर के पास तोड़ी गई दुकानों को पुन: बनवाने की मांग की।

सभा में यह भी तय किया गया कि यदि इन मांगों को समय रहते पूरा नहीं किया गया तो प्रशासन के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। शाम को सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर को ज्ञापन देने के बाद धरना समाप्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed