{"_id":"5d1c5adc8ebc3e3ccc2e51f9","slug":"father-murdered-during-the-birthday-celebration-of-his-son-in-pilibhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेटे की जन्मदिन पार्टी में डांस करने को लेकर हुआ विवाद, रिश्तेदारों ने कर दी पिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेटे की जन्मदिन पार्टी में डांस करने को लेकर हुआ विवाद, रिश्तेदारों ने कर दी पिता की हत्या
Wed, 03 Jul 2019 01:28 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
पीलीभीत में मंगलवार रात बर्थडे पार्टी मना रहे बेटे के सिर से रिश्तेदारों ने ही पिता का साया छीन लिया। दरअसल मंगलवार को छोटा खुदागंज के रहने वाले 22 वर्षीय सुनील अपने बेटे का जन्मदिन मना रहे थे। कार्यक्रम में उनके रिश्तेदारों को भी बुलाया गया था।
विज्ञापन
इसी दौरान सब लोग मिल कर डांस कर रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लोग आपस में मारपीट करने लगे। इस दौरान मारपीट में घायल सुनील ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही बरेली पुलिस मौके पर पहुंची और रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार सुबह शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मंगलवार की रात ही सीओ सिटी ने कोतवाली पुलिस के साथ मिल कर घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के मौसेरे भाई की तहरीर पर मोहल्ले के छह लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि मामले के आरोपी भी मृतक के रिश्तेदार लगते हैं। सभी लोग एक ही मोहल्ले में साथ में रहते थे।