फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Father kills daughter due to love affair in Shajahanpur

पिता बना हैवान: बेटी के गले फिर कंधों पर किए वार, हमलों में लड़की की हड्डी तक कट गई... बर्बरता सुन सब सन्न

Thu, 09 Jan 2025 10:27 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 09 Jan 2025 10:27 AM IST
सार

धारदार हथियार से सिर-कंधे और गर्दन पर ताबड़तोड़ छह बार वार किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक यह बताना मुश्किल है कि हथियार कौन सा था। रिपोर्ट के मुताबिक हथियार की लंबाई आधा मीटर से अधिक होने की संभावना है।

विज्ञापन
Father kills daughter due to love affair in Shajahanpur
पिता ने बेटी की जान ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी में बेटी सुनैना की हत्या करने के आरोपी भूपेंद्र को पुलिस पकड़ नहीं सकी है। वहीं, सुनैना की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में निर्मम ढंग से हत्या करने की बात सामने आई है। धारदार हथियार से सिर-कंधे और गर्दन पर ताबड़तोड़ छह बार वार किए गए। हड्डी तक गर्दन कट गई थी।

विज्ञापन

परौर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी में राजमिस्त्री का काम करने वाले भूपेंद्र सिंह की बेटी सुनैना (16) का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। भूपेंद्र सिंह पहले भी बेटी को मना कर चुका था। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे सुनैना मोबाइल पर युवक से बात कर रही थी। तभी भूपेंद्र ने सुनैना को डांटा तो उसने भी पलटकर जवाब दे दिया। इससे बौखलाए भूपेंद्र सिंह ने धारदार हथियार से बेटी पर ताबड़तोड़ वार किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के अनुसार भूपेंद्र ने सुनैना के गले पर दो वार किए थे। इससे हड्डी तक कटकर गर्दन लटक गई थी। इसके साथ उसने दोनों कंधों पर वार किए थे जिससे कंधे की हड्डी कट गई। दो वार सुनैना के हाथ पर किए। कुल छह वार किए गए। सुनैना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक यह बताना मुश्किल है कि हथियार कौन सा था। रिपोर्ट के मुताबिक हथियार की लंबाई आधा मीटर से अधिक होने की संभावना है। बुधवार शाम को पुलिस की सुरक्षा के बीच सुनैना के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।

संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीमें दे रहीं दबिश
एसपी राजेश एस. के निर्देश पर आरोपी भूपेंद्र की तलाश में तीन टीमें गठित की गईं हैं। इनमें एसओजी की एक और थाने की दो टीमें शामिल हैं। संभावित स्थानों पर पुलिस टीमें दबिश दे रहीं हैं। सिख धर्म से संबंध होने की वजह से गुरुद्वारों में भी भूपेंद्र को तलाशा जा रहा है। टीमों को जिले के बाहर आरोपी की रिश्तेदारियों में भेजा गया है। सर्विलांस टीम भी आरोपी की लोकेशन लेने का प्रयास कर रही है। भूपेंद्र दिल्ली में भी काम कर चुका है। ऐसे में टीम दिल्ली भी जा सकती है।

आरोपी को तलाश करने के लिए तीन टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। गिरफ्तारी के बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी। - अमित चौरसिया, सीओ जलालाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed