फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Father gets life imprisonment for murdering his unmarried daughter after she pregnant

'भूरा ने मेरी बेटी संग किया बहुत बुरा': बिन ब्याही हुई गर्भवती तो गांव वालों ने मारे ताने; बाप बन गया हैवान

Fri, 11 Jul 2025 05:37 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 11 Jul 2025 05:37 PM IST
सार

नौ अगस्त को दर्ज कराई रिपोर्ट में भाई ने कहा था कि परिचित वीरेंद्र उर्फ भूरा से उसकी बहन के संबंध थे। उसकी बहन गर्भवती हो गई थी। सात अगस्त को इस बारे में पिता को मालूम हो गया।

विज्ञापन
Father gets life imprisonment for murdering his unmarried daughter after she pregnant
पिता ने ले ली बेटी की गला घोंटकर जान - फोटो : Meta AI

विस्तार

बिन ब्याही बेटी के गर्भवती होने पर उसकी हत्या करने के दोषी पिता को एडीजे तबरेज अहमद ने उम्रकैद और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को एक साल जेल में अतिरिक्त रहना होगा। मामला अगस्त 2024 का है।

विज्ञापन

गांव के लोगों ने पिता को मारे थे ताने
युवती यूपी के बरेली स्थित सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। नौ अगस्त को दर्ज कराई रिपोर्ट में भाई ने कहा था कि परिचित वीरेंद्र उर्फ भूरा से उसकी बहन के संबंध थे। उसकी बहन गर्भवती हो गई थी। सात अगस्त को इस बारे में पिता को मालूम हो गया। गांव के ही दो लोगों ने पिता को ताने दिए। आठ अगस्त की रात पिता ने बरामदे में सो रही उसकी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभियोजन की ओर से 10 गवाह और 12 साक्ष्य पेश किए गए
चार अक्तूबर को पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी। जनवरी 2025 में आरोपी के खिलाफ कोर्ट ने आरोप तय किए। सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से 10 गवाह और 12 साक्ष्य पेश किए गए। दो गवाह पक्षद्रोही हो गए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी को हत्या का दोषी पाते हुए सजा सुनाई।

विज्ञापन

चौकी में आरोपी ने कुबूला था गुनाह
पुलिस की ओर से परसाखेड़ा चौकी में पिता की गई वीडियो रिकॉडिंग कोर्ट में पेश की गई। उसमें स्वीकार किया था कि उसने बदनामी के डर से बेटी की हत्या की। कोर्ट में सुनवाई के दौरान वह इससे मुकर गया। हालांकि, उसने स्वीकार किया कि उसकी बेटी वीरेंद्र उर्फ भूरा से अवैध संबंधों की वजह से गर्भवती हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed