फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Father And Two Sons Died In Road Accident in Shahjahanpur

शाहजहांपुर में बड़ा हादसा: वाहन की टक्कर से पिता-दो पुत्रों की मौत, पत्नी-बेटी घायल; ऑटो से जा रहे थे बरेली

Wed, 21 May 2025 11:25 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 May 2025 11:25 AM IST
सार

Shahjahanpur Road Accident: शाहजहांपुर के मदनापुर क्षेत्र में मंगलवार की रात सड़क हादसा हो गया। जलालाबाद-कटरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार पिता और दो पुत्रों की मौत हो गई। मृतक की पत्नी और बेटी घायल हो गई। 

विज्ञापन
Father And Two Sons Died In Road Accident in Shahjahanpur
मृतक पिता-पुत्रों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में जलालाबाद-कटरा हाईवे पर थाना मदनापुर क्षेत्र के चंदोखा गांव के पास मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से ऑटो चालक और उनके दो मासूम बेटों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पत्नी और बेटी का राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र की गिहार बस्ती निवासी बनारसी उर्फ जितेंद्र (35) ऑटो चलाते थे। उनकी पत्नी रागिनी (32), बेटे सिद्धार्थ (9), एक साल के बेटे वीर सिंह उर्फ बाबू और बेटी अनन्या के साथ पांच दिन पहले कांट के गांव कमलनैनपुर में रहने वाले बहनोई गुड्डू के घर आई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आंधी ने बरपाया कहर: लखीमपुर खीरी में दीवार गिरने से पिता-पुत्री की मौत, परिवार के तीन सदस्य गंभीर घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर के बाद पलट गया था ऑटो 
मंगलवार को बनारसी अपने परिवार को वापस ले जाने के लिए कांट आए थे। पूरे परिवार को ऑटो में बैठाकर बनारसी दोपहर में कांट से निकले थे। वह मदनापुर निवासी अपने साढ़ू विपिन के घर पहुंचे। वहां दिन में रुकने के बाद रात करीब नौ बजे घर के लिए चल दिए। ऑटो घर से करीब दो किलोमीटर दूर कटरा-जलालाबाद मार्ग पर चंदोखा गांव के पास पहुंचा था, तभी किसी वाहन की साइड से टक्कर लग गई। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया। हादसा देखकर राहगीरों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। 

इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा। यहां डॉक्टर ने सिद्धार्थ और वीर सिंह उर्फ बाबू को मृत घोषित कर दिया। बनारसी उर्फ जीतेंद्र की बरेली ले जाते समय मौत हो गई। घायल रागिनी और उनकी बेटी अनन्या का उपचार चल रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में घायलों का हालचाल लेने पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि जिस वाहन से टक्कर हुई है, उसके बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed