फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Father and son had spent fake notes in the city also

Bareilly News: पिता-पुत्र ने शहर में भी खपाए थे नकली नोट

Sat, 19 Oct 2024 06:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Father and son had spent fake notes in the city also
शाहजहांपुर। बरेली की डेलापीर मंडी में नकली नोटों के साथ पकड़े गए शहर के विवेक मौर्या की गिरफ्तारी के बाद टायर व्यापारी पिता-पुत्र का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद कई राज खुलने लगे हैं। पिता-पुत्र ने शहर में भी नकली नोट देकर धोखाधड़ी की थी। उनके नाम मुकदमा दर्ज होने के बाद लोगों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।
विज्ञापन

11 अक्तूबर को थाना सदर बाजार के मोहल्ला तिलहरजई निवासी विवेक मौर्या को बरेली के डेलापीर बाजार में इज्जतनगर थाने की पुलिस ने नकली नोटों के साथ पकड़ा था। पिता-पुत्र वहां से कार सहित भाग गए थे। विवेक ने शहर के टायर व्यापारी रवि अरोड़ा व उनके पुत्र आयुष अरोड़ा के साथ होने का राज खोला था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। बरेली पुलिस ने रवि अरोड़ा के घर छापा मारा, लेकिन वहां ताला लगा था। मुकदमे में दर्ज कार गर्रा फाटक के पास खड़ी मिली थी। राज खुलने के बाद कई व्यापारियों ने दबी जुबान बताया कि उनके प्रतिष्ठान पर कोई नकली नोट चला गया। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि मामले की विवेचना बरेली पुलिस कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed