फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Father and son arrested for smuggling smack from School bus in Bareilly

Bareilly News : स्कूल बस से पहुंचाई जा रही थी स्मैक की खेप, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Thu, 09 Feb 2023 01:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Feb 2023 01:47 PM IST
सार

स्मैक तस्करी के लिए चर्चित फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस ने स्कूल बस चलाने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। ये दोनों स्कूल बस की आड़ में स्मैक की तस्करी करते थे। 
 

विज्ञापन
Father and son arrested for smuggling smack from School bus in Bareilly
आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, बस सीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बावजूद स्मैक तस्करों का तिलिस्म नहीं टूट रहा। पुराने तस्कर जेल गए तो उनके करीबियों ने कमान संभाल ली। नए तस्करों ने तस्करी का नया ट्रेंड विकसित कर लिया। स्कूल बस से स्मैक की बरामदगी इसी का प्रमाण है।

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार देर रात निजी मेडिकल कॉलेज के पास स्कूल बस को रोककर तलाशी ली। बैटरी के कवर में छिपाकर रखी 70 ग्राम स्मैक मिली। ठाकुरद्वारा मुहल्ला निवासी बस चालक अनिल कुमार और उसके बेटे शिवम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पहले दोनों स्मैक तस्करी से इन्कार करते रहे, लेकिन बाद में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने एक अन्य स्कूल बस ड्राइवर का नाम भी पुलिस को बताया है, जिससे स्मैक खरीदकर वे टोल प्लाजा के आसपास खपाते थे। बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद बस को वे अपनी सुविधानुसार खड़ी कर लेते थे। इसी बीच मौका पाकर उसी बस से स्मैक की डीलिंग भी कर लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए चेहरों पर दांव लगा रहे पुराने तस्कर

पुराने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई तो उन्होंने बिना किसी आपराधिक रिकॉर्ड वाले ऐसे चेहरों को तलाशा, जिन्हें पैसों की जरूरत थी। कोरोना काल में लोगों के काम-धंधे छूटे तो बेरोजगारी के चलते कई नौजवान स्मैक तस्करों के झांसे में आ गए। हाल ही में दिव्यांग तस्कर बबलू के साथी तीन युवकों को स्मैक तस्करी करते पकड़ा गया था। इन युवकों के साथ ही उनके पूरे परिवार में किसी का नाम पहले स्मैक तस्करी में नहीं आया था। अनिल और शिवम का भी कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं मिला है।

जमानत पर बाहर आ चुके हैं कई तस्कर

साल भर पहले पुलिस ने फतेहगंज पश्चिमी में स्मैक तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी। उनके खिलाफ गैंगस्टर के मुकदमे लगाए गए। अवैध कमाई से बनीं उनकी आलीशान कोठियों को गिराया गया। उस्मान, रेहाना, शराफत, सोनू कालिया आदि तस्करों के घर और नन्हे लंगड़ा का बरातघर तोड़ा गया। कल्लू डॉन का घर सील किया गया। अधिकांश तस्करों को जेल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक इनमें से कई जमानत पर बाहर आ चुके हैं।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी में स्कूल बस से तस्करी करते पिता-पुत्र पकड़े गए हैं। उनके पास से 70 ग्राम स्मैक मिली है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। स्कूल बस को भी सीज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed