फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers should install solar pumps and irrigate their crops.

Bareilly News: सोलर पंप लगवाएं किसान और फसलों की करें सिंचाई

Wed, 16 Oct 2024 06:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers should install solar pumps and irrigate their crops.
बरेली। कृषि विभाग की ओर से किसानों के लिए सोलर पंप लगवाने की योजना शुरू हुई है। इसमें किसानों को 60 फीसदी का अनुदान मिल रहा है। किसान एक बार पंप लगवाकर लंबे समय तक निशुल्क सिंचाई कर सकते हैं। उपकृषि निदेशक डॉ. अभिनंदन सिंह ने बताया कि इस साल जिले को 1200 सोलर पंप लगवाने का लक्ष्य मिला है। इसमें ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके तहत किसान ऑनलाइन बुकिंग करके पांच हजार रुपये की टोकन राशि जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसमें 2 हॉर्स पॉवर से लेकर 10 हाॅर्स पॉवर तक का पंप लगाने की सुविधा है। इसमें अलग-अलग हॉर्स पॉवर का पंप लगाने के लिए अलग-अलग कंपनियां काम कर रहीं हैं। टोकन राशि जमा होने के बाद किसानों को अपने खेत में बोरिंग कराना पड़ेगा। उसके बाद कंपनी की ओर से सोलर पंप लगा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले साल कृषि विभाग की ओर से 496 सोलर पंप लगवाए गए थे लेकिन इस बार 1200 पंप लगवाए जाएंगे। इसके लिए किसानों ने आवेदन करना शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed