फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers protest in Bareilly by being half naked

Farmers Protest: बरेली में किसानों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, किसान नेताओं को रिहा करने की मांग

Thu, 12 Dec 2024 03:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Dec 2024 03:05 PM IST
सार

बरेली में किसान एकता संघ के लोगों ने कुतुबखाना घंटाघर से लेकर पटेल चौक तक अर्धनग्न होकर जुलूस निकाला। किसान एकता संघ ने गौतमबुद्ध नगर में गिरफ्तार किए गए किसान नेताओं को रिहा करने की मांग उठाई। 

विज्ञापन
Farmers protest in Bareilly by being half naked
किसानों ने प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में किसान एकता संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ किसानों ने बृहस्पतिवार को पटेल चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। गौतमबुद्ध नगर में किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में किसान एकता संघ के लोगों ने कुतुबखाना घंटाघर से लेकर पटेल चौक तक अर्धनग्न होकर जुलूस निकाला। प्रदर्शन के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को बिना शर्त रिहा किए जाने की मांग की गई। 

विज्ञापन


प्रदर्शन स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए  राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ रवि नागर ने कहा कि दो दिसंबर को दिल्ली में प्रशासनिक अधिकारियों ने वार्ता करके संयुक्त किसान मोर्चा के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भरोसा दिया। बताया था कि सात दिनों में समस्याओं का समाधान होगा, लेकिन वादाखिलाफी करके संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के साथ ही किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरेन प्रधान, सुखबीर खलीफा, रुपेश वर्मा व प्रमोद शर्मा समेत कई आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। उनकी बिना शर्त रिहाई की जानी चाहिए। 
विज्ञापन


अभिनेत्री के बेटे का कत्ल!: 'इसलिए हमने उसे गड्ढे में धकेला', दोस्तों का कबूलनामा; आरोपियों को देख भड़कीं सपना
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आंदोलन को तोड़ने के लिए की गई गिरफ्तारी 
डॉ रवि नागर ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में किसानों को 10 प्रतिशत आवास योजना एवं 64 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकार मुआवजे की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 25 नवंबर से किसानों का धरना चल रहा था। किसान आंदोलन को तोड़ने के लिए दो दिसंबर की रात गिरफ्तारी हुई। आंदोलनकारी अभी शांतिपूर्ण ढंग से रिहाई की मांग कर रहे हैं यदि रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed