फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer first crushed his wife's head with a brick and then committed suicide

किसान ने पहले पत्नी का सिर ईंट से कुचला फिर कर ली आत्महत्या

Fri, 29 Oct 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Farmer first crushed his wife's head with a brick and then committed suicide
प्रतीकात्मक
बाढ़ में फसल तबाह होने और मजदूरी न मिलने से था परेशान
विज्ञापन

गंभीर हालत में पत्नी को निजी अस्पताल में कराया गया है भर्ती
सिरौली। आर्थिक तंगी से जूझ रहे बसंतपुर गांव में रहने वाले किसान बाबूराम ने बृहस्पतिवार रात ईंट से सिर कुचल कर घर में सो रही पत्नी सीता की हत्या करने की कोशिश की। मां की चीखपुकार सुनकर दोनों बच्चे जागे तो उनकी भी पिटाई की। घर में मची चीखपुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाले उसके भाई सूरजपाल, नन्हे और नरेश पहुंचे तो पत्नी का मरा समझाकर बाबूराम भाग गया। इसके बाद पड़ोसी गांव मुगलपुरा में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी पत्नी को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बसंतपुर गांव में रहने वाले बाबूराम के पास चार बीघा जमीन थी, जिसमें उसने उड़द की फसल की थी, लेकिन पिछले दिनों आई बाढ़ में सारी फसल तबाह हो गई, इससे परिवार पर आर्थिक संकट आ गया। बाबूराम को कई दिनों से मजदूरी भी नहीं मिल पा रही थी। घर का खर्च नहीं चल पाने की वजह से पति-पत्नी में विवाद होना लगा, इससे बाबूराम परेशान रहने लगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात पत्नी बच्चे खाने खाने के बाद सो गए तो उसने ईंट से हमला कर पत्नी सीता का सिर कुचल दिया। मां की चीख सुन छोटे-छोटे दोनों बच्चे जाग गए और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर उसने बच्चों की भी पिटाई की। शोर सुनकर उसके तीनों भाई और आसपास के लोग पहुंचे तो वह पत्नी को मरा समझाकर घर से भाग गया। उसके भाइयों ने घायल सीता को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बाबूराम की भी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह मुगलपुरा गांव के ग्रामीण खेतों की तरफ टहलने निकले तो उन्होंने एक बाग में यूकेलिप्टस से शव लटकता देखा। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो पहचान बसंतपुर गांव के बाबूराम के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से घर में मची थी कलह
ग्रामीणों के मुताबिक दो महीने से बाबूराम की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई थी। फसल बर्बाद होने की वजह से वह और भी परेशान रहने लगा था। पड़ोसियों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच रोजाना ही किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती थी। हालांकि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि बाबूराम इतना बढ़ा कदम उठा लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed