फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer died due to high tension line

Bareilly News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत

Mon, 24 Jul 2023 02:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 24 Jul 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Farmer died due to high tension line
नवाबगंज। बीजामऊ गांव में मकान निर्माण के दौरान नापजोख करते समय किसान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बीजामऊ गांव में जसविंदर सिंह (55) यकूबपुर मार्ग पर अपने परिवार के साथ रहते थे। वह खेती-किसानी करते थे। उनके मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को चाहरदीवारी बनाई जा रही थी। वह मकान में लगे पाइप को इंचीटेप के जरिये नाप रहे थे। छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी होने पर भीड़ जमा हो गई। किसान यूनियन के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बिजली लाइनें मकानों के ऊपर से गुजर रही हैं। जगह-जगह तार लटक रहे हैं। इस वजह से हादसे हो रहे हैं। जसविंदर सिंह के परिवार में पत्नी देवेंद्र कौर के साथ दो बेटियां उपनेंद्र कौर और किरनदीप कौर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने में करंट लगने से सात लोगों की जा चुकी जान
तहसील क्षेत्र में एक महीने में करंट लगने से सात लोगों की मौत हो चुकी है। पहला हादसा 22 जून को धमीपुर गांव में हुआ था। बरात चढ़त के दौरान बैंड की ठेली का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन लाइन से टकराने की वजह से दो किशोरों की मौत हो गई। 24 जून को रिठौरा में बग्घी का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। हादसे में दो लोगों की जान चली गई। बीते दिनों लभेड़ा और खतौआ गांव में भी करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई।
हादसे के बाद जांच कराई गई जिसमें पता लगा कि मकान से डेढ़ मीटर दूरी पर लाइन थी। अब इस मामले में विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम जांच करेगी। रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई होगी। - अशोक कुमार चौरसिया, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण
---
हाईटेंशन लाइन से टच हुआ लोहे का सरिया, राजमिस्त्री की मौत
शीशगढ़। बिलासपुर बस अड्डा के पास बड़ी बाग में मकान निर्माण के दौरान लोहे का सरिया हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। सरिया में करंट आने से राजमिस्त्री झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मोहल्ला बहेड़ी बस अड्डा निवासी इस्तिखार अहमद (50) राजमिस्त्री थे। रविवार को वह बड़ी बाग मोहल्ले में मकान का निर्माण कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने सरिया उठाया तो वह पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गया और उसमें करंट आ गया। झटका लगने से वह दूर जा गिरे। साथ काम कर रहे मजदूरों ने परिजनों को सूचना दी।

परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि कई बार कहने के बाद भी मकान मालिक ने आपूर्ति बंद नहीं कराई। हादसे के बाद मकान मालिक मौके पर भी नहीं आया। उन्होंने बताया कि अब तक एक लाख रुपये के बकाये का भुगतान भी नहीं किया गया है। देर शाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस्तिखार अहमद के परिवार में चार बेटे और चार बेटियां हैं। बिजली निगम के अवर अभियंता ने बताया कि मकान से लाइन काफी दूरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed