फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer beaten by nawabpura police as he could not give 1000 rupees

बरेली: एक हजार रुपये नहीं दे पाया अभियुक्त, पुलिस ने चौकी में बंद करके पीटा

Mon, 11 Jan 2021 09:47 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, सिरौली (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरौली (बरेली) Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 11 Jan 2021 09:47 AM IST
विज्ञापन
Farmer beaten by nawabpura police as he could not give 1000 rupees
सांकेतिक तस्वीर

बरेली पुलिस ने अभी भमोरा के लंगुरा गांव में युवक को गिराकर पीटने के आरोप खारिज किए ही थे कि रविवार को सिरौली की नवाबपुरा चौकी की पुलिस ऐसे ही आरोपों से घिर गई। पृथ्वीपुर गांव के एक किसान ने सीओ से शिकायत की है कि एक हजार रुपये न देने पर सिपाही ने चौकी में बंद करके उसे पट्टे से पीटा। 

विज्ञापन


इस अभियुक्त किसान ने शांतिभंग के मामले में आंवला के एसडीएम कोर्ट में पेशी के लिए वैन से ले जाए जाने पर वैन का किराया देने से इनकार कर दिया था। पृथ्वीपुर के रहने वाले किसान रामवीर यादव ने बताया कि उनका गांव के श्रीपाल से उपलों को लेकर झगड़ा हो गया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने उन दोनों पर शांतिभंग का मामला दर्ज करके चालान कर दिया। चौकी पुलिस उन दोनों को एसडीएम के कोर्ट में पेश करने के लिए किराए की एक वैन से आंवला ले गई। झगड़े के एक अन्य मामले के दो अभियुक्तों को भी इसी वैन से ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि जमानत के बाद वापसी में सिपाही ने चारों लोगों से एक-एक हजार रुपये मांगे। रामवीर ने अपनी गरीबी का हवाला देते हुए रकम देने में असमर्थता जताई। इससे सिपाही बौखला गया और बाकी तीन लोगों को वैन से उतार दिया। 

मगर रामवीर को वैन से नहीं उतरने दिया और सीधे चौकी ले जाकर बंद कर दिया। आरोप है कि चौकी में रामवीर की पट्टों से जमकर पिटाई की, फिर धमकी देकर छोड़ा। किसान कराहते हुए घर पहुंचा। रात भर पट्टों की पिटाई से हुए दर्द से परेशान किसान ने रविवार को सीओ आंवला से शिकायत कर सिपाही पर कार्रवाई की मांग की। 


अभी हमारे पास शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच कराकर सिपाही पर कार्रवाई की जाएगी। 
-चमन सिंह चावड़ा, सीओ आंवला

सुर्खियों में रही है नवाबपुरा चौकी
नवाबपुरा चौकी पुलिस की कारगुजारियां पहले भी चर्चा में रही हैं। रुपयों के खातिर पीटने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी एक खनन माफिया के कहने पर सुकटिया के अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति को चौकी में बंद करके पहले तो जमकर पीटा था, फिर पेशाब पिलाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed