{"_id":"67e709c2c474a5f1250d7996","slug":"farewell-prayers-were-offered-with-devotion-thousands-of-hands-were-raised-for-prayer-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-104206-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अकीदत से अदा की गई अलविदा की नमाज, दुआ के लिए उठे हजारों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अकीदत से अदा की गई अलविदा की नमाज, दुआ के लिए उठे हजारों हाथ
विज्ञापन
सेंथल/फतेहगंज पूर्वी/क्योलड़िया/मीरगंज। मुकद्दस माह-ए-रमजान के आखरी जुमे पर कस्बे की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। अकीदत भरे माहौल में हजारों लोगों ने पाकीजगी के साथ अलविदा जुमे की नमाज अदा करके अमन-चैन व भाईचारा की दुआ मांगी।
शाही जामा मस्जिद में हजारों लोगों ने मौलाना तंजीम हुसैन जैदी के नेतृत्व में अलविदा की नमाज पढ़ी। मौलाना तंजीम हुसैन जैदी ने खुतबे के दौरान कहा कि ईद की नमाज से पहले फितरा अदा करना चाहिए। इससे जरूरतमंद लोग भी ईद अच्छे से मना सके। वहीं, जामा मस्जिद में मौलाना मुफ्ती खुर्शीद आलम मिस्बाही ने, चिरागिया मस्जिद में हाफिज साबिर अजहरी ने, कुरैशी मस्जिद में हाफिज इरशाद नूरी ने नमाज पढ़ाई। फतेहगंज पूर्वी के गांव पड़ेरा, टिसुआ, शाहपुर बनियान और कस्बे की मस्जिदों अलविदा जुमे की नमाज में मुल्क की तरक्की और अमन चैन के लिए इबादत की गई।
क्योलड़िया के गांव परसरामपुर, बहर जागीर, अटंगा चांदपुर, प्रहलादपुर ,क्योलड़िया की जामा मस्जिद व नूरी मस्जिद में जुमा अलविदा की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। मीरगंज व शाही कस्बे में लोग दोपहर एक बजे मस्जिदों पर पहुंचे व अपने देश और प्रदेश की तरक्की के लिए नमाज अदा की। अति संवेदनशील दुनका में डेढ़ सेक्शन पीएसी जवान चौकी दुनका पुलिस के साथ तैनात रही।
विज्ञापन
--
शांति के साथ संपन्न हुई अलविदा की नमाज
आंवला/सिरौली/बहेड़ी/नवाबगंंज। अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में कस्बे की विभिन्न मस्जिदों में अदा की गई। खलीफा वाली मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, खिड़की वाली मस्जिद, जामा मस्जिद, राय वाली मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में लोगों ने दुआएं मांगीं। प्रशासन ने ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से पूरे क्षेत्र की निगरानी की। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहीं। सिरौली के सभी मस्जिदों में पुलिस तैनात रही। बहेड़ी में सुबह पुलिस ने कस्बे में मुख्य मार्ग से लेकर संकीर्ण गलियों में फ्लैग मार्च निकालकर शांति और सुरक्षा का संदेश दिया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, सीओ अरुण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर संजय तोमर ने किया। नवाबगंज की प्रमुख जामा मस्जिद के मौलाना कारी फरियाद हुसैन, मोती मस्जिद में मौलाना आबिद हुसैन, अशर्फी मस्जिद में कारी मौलाना नईम अहमद, अस्पताल गौंटिया की नूरी मस्जिद में मौलाना मो. इरफान ने अलविदा की नमाज अदा कराई। संवाद
अदा की गई अलविदा की नमाज
बिशारतगंज। कस्बा सहित क्षेत्र में नमाज से पूर्व थाना प्रभारी सतीश कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च किया। सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात की गई। नगर पंचायत की ओर से साफ-सफाई के साथ चूना डलवाया गया। क्षेत्र की 27 मस्जिदों में नमाज हुई। संवाद