{"_id":"6b0c93fb50a267047d0c1203","slug":"fares-have-become-50-cheaper-due-to-a-decline-in-demand-for-tickets-bareilly-news-c-4-bly1015-1016874-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टिकटों की मांग घटने से 50% सस्ता हुआ किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टिकटों की मांग घटने से 50% सस्ता हुआ किराया
विज्ञापन
त्योहारों के दौरान बंगलूरू, नवी मुंबई के किराये में आया था दोगुना उछाल
बरेली। टिकटों की मांग घटने से हवाई किराये में भी 50 फीसदी तक की गिरावट दर्ज हुई है। नवी मुंबई और बंगलूरू रूट पर नाॅनस्टॉप के साथ वन स्टॉप उड़ान का किराया घटा है। बरेली-दिल्ली और बरेली-जेवर के बीच उड़ान भी सस्ती हो गई है। दिसंबर के पहले सप्ताह यह गिरावट ज्यादा है।
त्योहारों के दौरान बंगलूरू का किराया 32 और नवी मुंबई का 28 हजार रुपये के पार हो गया था। दिल्ली और जेवर का किराया 16 हजार रुपये तक पहुंच गया था। हालांकि, अब बरेली-बंगलूरू का किराया 17 से 19 हजार रुपये के बीच और नवी मुंबई का किराया 13 से 19 हजार के बीच हुआ है। तीन माह पहले इन दोनों रूटों पर अधिकतम किराया 17 हजार रुपये था। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में इन दोनों रूटों के किराये में फिर उछाल की संभावना है।
बरेली-दिल्ली के बीच का किराया एक से 18 दिसंबर तक चार से 12 हजार रुपये के बीच है। यही स्थिति बरेली-जेवर के बीच है। हवाई अड्डा निदेशक अवधेश अग्रवाल ने ने बताया कि टिकटों की मांग कम होने के साथ किराये में गिरावट आई है।