फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fare increased by up to 50 percent, special trains creating record of lateness

Bareilly News: किराया 50 फीसदी तक ज्यादा, लेटलतीफी का रिकार्ड बना रहीं विशेष ट्रेनें

Wed, 09 Oct 2024 06:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Fare increased by up to 50 percent, special trains creating record of lateness
बरेली। त्योहारी सीजन में बरेली होते हुए गुजरने वाली 190 नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं है। रेलवे ने बरेली होते हुए 52 त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। नियमित ट्रेनों के मुकाबले विशेष ट्रेनों में किराया 50 फीसदी तक ज्यादा है, इसके बाद भी यह ट्रेनें लेटलतीफी का रिकार्ड बना रही हैं। यह हाल तब है जब सभी विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में दबाव बढ़ने से नियमित ट्रेनों की चाल भी बिगड़ रही है।
विज्ञापन

विशेष ट्रेनों में स्लीपर, एसी द्वितीय और एसी तृतीय श्रेणी के कोच लगाए गए हैं। किराये की बात करें तो अन्य एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों में बरेली-लखनऊ के बीच स्लीपर श्रेणी का टिकट 185 से 210 रुपये है, जबकि विशेष ट्रेन में यह किराया 385 रुपये है। एसी श्रेणियों में किराया निम्न आय वर्ग की पहुंच से बाहर है। इसके बाद भी नियमित ट्रेनें फुल होने के कारण उनको विशेष ट्रेनों में टिकट बुक कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन



-------
ये विशेष ट्रेनें देरी से आईं-
मंगलवार को 04497 बलिया-आनंद विहार विशेष ट्रेन छह घंटे, 04623 वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष ट्रेन पांच घंटे, 04095 अयोध्या-आनंद विहार विशेष ट्रेन दो घंटे, 03423 भागलपुर-हरिद्वार विशेष ट्रेन चार घंटे देरी से बरेली आई। सोमवार को भी चार विशेष ट्रेनों ने यात्रियों को सात घंटे तक इंतजार कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
बरेली में 40 विशेष ट्रेनों का ठहराव
रेलवे इस त्योहारी सीजन बरेली होते हुए 52 विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इनमें 40 ट्रेनों को जंक्शन पर ठहराव दिया गया है। अप-डाउन 12 ट्रेनों का संचालन वाया चंदौसी-बरेली कैंट-शाहजहांपुर किया जा रहा है। नियमित ट्रेनों में सीटें फुल होने के कारण किराया ज्यादा होने के बाद भी विशेष ट्रेनों में तेजी से बुकिंग हो रही है।


--------
बरेली-लखनऊ के बीच किराया
राजधानी एक्सप्रेस में एसी प्रथम श्रेणी - 1595
एसी द्वितीय श्रेणी- 1285
एसी तृतीय श्रेणी- 965
----------
अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों में
एसी प्रथम श्रेणी - 1255

एसी द्वितीय श्रेणी- 760

एसी तृतीय श्रेणी- 555
स्लीपर श्रेणी- 185-210
--------
विशेष ट्रेनों में
एसी प्रथम श्रेणी - उपलब्ध नहीं

एसी द्वितीय श्रेणी- 1440

एसी तृतीय श्रेणी- 1050

स्लीपर श्रेणी- 385

-----
विशेष ट्रेनों का संचालन यात्रियों की जरूरत पर बतौर प्रीमियम ट्रेन किया जाता है। इसमें मूल किराया 30 फीसदी तक ज्यादा होता है। इसके अलावा अन्य सरचार्ज भी शामिल होते हैं इस कारण नियमित ट्रेनों के मुकाबले किराया ज्यादा हो जाता है। ट्रेनों के संचालन में समयबद्धता, संरक्षा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।- मोहम्मद इमरान, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed