{"_id":"6557c3cd15716b0dc6027530","slug":"family-forced-to-leave-home-due-to-lack-of-arrest-of-accused-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-170-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिवार घर छोड़ने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिवार घर छोड़ने को मजबूर
Sat, 18 Nov 2023 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 18 Nov 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
मकान विकाउ के लिए चस्पा किया गया बोर्ड
सिरौली। पिछले माह किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले पड़ोसी युवक के खिलाफ कार्रवाई न होने और लगातार धमकी मिलने से क्षुब्ध परिजनों ने घर छोड़ने का मन बनाया है। उन्होंने अपने घर पर मकान बिकाऊ है का पर्चा भी चस्पा कर दिया है।
पीड़ित के मुताबिक उसकी नाबालिग बेटी को पड़ोसी युवक ले गया था। पुलिस चौकी नबाबपुरा में शिकायत की तो उन्होंने टरका दिया। तीन नवंबर को फिरोज, मुन्ने, न्याज बानो, आसिफ व सलाम के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन अब तक किशोरी का पता नहीं चला है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। नतीजतन आरोपी उन्हें धमकी दे रहे हैं। बताया कि सीओ से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित परिवार ने अपने घर पर मकान बिक्री का पर्चा चिपकाया दिया है।
कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी की तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार को घर छोड़ने की जरूरत नहीं है, पुलिस उसे पूरी सुरक्षा देगी। लड़की बरामदगी और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद