फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fake Santosh Tandon arrested along with two accomplices, sent to jail

Bareilly News: फर्जी संतोष टंडन दो साथियों संग गिरफ्तार, भेजा जेल

Sat, 07 Dec 2024 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 07 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Fake Santosh Tandon arrested along with two accomplices, sent to jail
बरेली। पीलीभीत के राइस मिलर से जमीन का सौदा कर 50 लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाले फर्जी संतोष टंडन को इज्जतनगर पुलिस ने दो साथियों संग गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी की प्रेसवार्ता के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब राजू उर्फ राजदीप को फर्जी संतोष टंडन बनाने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन




इज्जतनगर के फरीदापुर चौधरी में बेशकीमती जमीन संतोष टंडन, विजय टंडन और किशन टंडन तीनों भाइयों के नाम थी। जमीन को तीनों भाइयों ने बेच दिया था, लेकिन तीनों के नाम मृत्यु होने के बाद भी अभिलेखों में चलते रहे। इसकी भनक सीबीगंज मथुरापुर निवासी बबलू कश्यप, सीबीगंज तिलियापुर निवासी ख्वाजुद्दीन और नन्हे को थी। तीनों ने जमीन हड़पने के लिए किशन टंडन को मृत दिखाकर जमीन को संतोष टंडन और विजय टंडन के नाम संयुक्त रूप से करा दिया।
विज्ञापन


बाद में विजय टंडन की तरफ से संतोष टंडन के नाम पावर आफ अटार्नी करा दी। जब पूरी जमीन संतोष टंडन के नाम आ गई तब भुता सहजनपुर हेतराम निवासी राजू उर्फ राजदीप का संतोष टंडन नाम से फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवाया गया। उसी फर्जी आधार और पैन कार्ड से बैंक में खाता खुलवा दिया गया। इसके बाद पीलीभीत के राइस मिलर को 1.75 करोड़ में जमीन का सौदा तय कर दिया और बयाने के तौर पर 50 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




असली संतोष टंडन की बेटी प्रियंका टंडन ने इज्जतनगर थाने मुकदमा दर्ज कराया तो फर्जीवाडे़ की जांच शुरु हुई। इसके बाद पीलीभीत के राइस मिलर अर्पित अग्रवाल ने भी 50 लाख रुपये धोखाधड़ी से हड़पने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पुलिस ने बब्लू कश्यप, ख्वाजुद्दीन और राजू उर्फ राजदीप को जेल भेज दिया है। अभी नन्हें समेत कई अन्य लोगों को गिरफ्तारी हो सकती है।






वर्जन

फर्जी संतोष टंडन और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विवेचना के दौरान जो भी नए तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे गिरफ्तारी और कार्रवाई होगी। - मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed