{"_id":"60c8ff498ebc3e33212451ec","slug":"fake-jailer-ran-away-from-outpost-to-cheat-police-caught-bareilly-news-bly4498205168","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी से भागा ठगी करने पहुंचा फर्जी जेलर, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी से भागा ठगी करने पहुंचा फर्जी जेलर, पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
पकड़ा गया फर्जी जेलर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बेटे को जेल से रिहा कराने के नाम पर महिला से मांगे थे 15 हजार रुपये
विज्ञापन
जेल प्रशासन से पुष्टि के बाद महिला ने घेराबंदी कर सेटेलाइट से पकड़वाया
बरेली। फर्जी जेलर बनकर महिला से 15 हजार रुपये ठगने पहुंचा फर्जी जेलर सेटेलाइट पुलिस चौकी की खिड़की से निकलकर भाग गया। भागने की कोशिश में रोडवेज वर्कशाप की छत से कूदकर जख्मी हुआ तो पुलिस ने उसे दोबारा पकड़ लिया।
सुभाषनगर में वंशीनगला निवासी शांति देवी का बेटा बबलू लड़की को भगा ले जाने के आरोप में करीब साल भर से जेल में बंद है। रविवार को शांति के पास एक व्यक्ति ने फोन किया पहले उसने खुद को जेल का चीफ और फिर जेलर बताकर बेटे को छुड़ाने की बात कही। उसने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट से टीम आ रही है, 15 हजार रुपये खर्च करने पर बबलू को जमानत मिल जाएगी। वह उसके झांसे में आ गईं और रुपये देने को तैयार हो गईं। रुपये लेने के लिए ठग ने कभी क्राइम ब्रांच की गाड़ी में आने की बात कही तो कभी जेल के पास आने को कहा। उसने बार बार जगह बदली तो महिला को शक हुआ। उन्होंने जेल में फोन करके टीम आने के बाबत जानकारी ली तो मना कर दिया गया। उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिचित को दी और उनके साथ रविवार शाम करीब चार बजे सेटेलाइट पहुंची। साथ ही इसकी जानकारी पुलिस को भी दे दी। जब ठग उनसे रुपये लेने पहुंचा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पीरबहोड़ा निवासी जाहिद बताया। जब उसे सेटेलाइट चौकी पर ले जाया तो वह चौकी की खिड़की से कूदकर भाग निकला। इसके बाद पुलिस उसे खोजती रही। काफी देर बाद वह रोडवेज वर्कशॉप की झाड़ियाें में पड़ा मिला। उसने बताया कि छत से कूदने के चलते उसे चोट लग गई और वह भाग नहीं सका। इस मामले में सोमवार को शांति ने थाना बारादरी में तहरीर दी तो पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
आरोपी को थी रिहाई प्रक्रिया की पूरी जानकारी
शांति के मुताबिक आरोपी ने उनसे कहा कि कम सजा वाले लोग इस समय जेल से छोड़े जा रहे हैं। वह उनके बेटे को भी छुड़वा सकता है लेकिन शांति ने रुपये न होने की बात कही तो उसने धमकाते हुए कि रुपये न देने पर उनके बेटे को लंबे समय तक जेल से नहीं छूटने देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल प्रशासन से पुष्टि के बाद महिला ने घेराबंदी कर सेटेलाइट से पकड़वाया बरेली। फर्जी जेलर बनकर महिला से 15 हजार रुपये ठगने पहुंचा फर्जी जेलर सेटेलाइट पुलिस चौकी की खिड़की से निकलकर भाग गया। भागने की कोशिश में रोडवेज वर्कशाप की छत से कूदकर जख्मी हुआ तो पुलिस ने उसे दोबारा पकड़ लिया।