फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   18 women got appointed in Anganwadi worker bharti by fake certificates in bareilly

UP: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में जाली प्रमाणपत्र लगाकर 18 महिलाओं ने पाई नियुक्त, अब निरस्त करने की तैयारी

Sat, 10 May 2025 10:44 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 10 May 2025 10:44 AM IST
सार

बरेली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदों पर हुई भर्ती में फर्जीवाड़ा हुआ। जांच में इसकी पुष्टि हुई है। 18 महिलाओं ने फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नियुक्ति पाई है। इसके प्रमाणपत्र निरस्त करने के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
18 women got appointed in Anganwadi worker bharti by fake certificates in bareilly
आंगनबाड़ी केंद्र - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर हुई भर्ती में आय और जाति प्रमाणपत्र फर्जी लगाए गए थे। शिकायतों के बाद हुई जांच में इसकी पुष्टि हुई है। अब इन प्रमाणपत्रों को निरस्त किया जाएगा। आंवला तहसील में आठ, सदर तहसील में दो, फरीदपुर तहसील में पांच, नबावगंज तहसील में दो तथा बहेड़ी तहसील में एक प्रमाणपत्र निरस्त होगा। 

विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 311 पदों के लिए 15 मार्च को विज्ञापन आया था। भर्ती प्रक्रिया में शुरू से ही धांधली का आरोप लग रहा था। आवेदकों ने शिकायतें की थीं। इसके बाद डीएम ने जांच के निर्देश दिए। एसडीएम स्तर से हुई जांच में 18 शिकायतें सही मिलीं। अब इन प्रमाणपत्रों को निरस्त किया जाएगा। इन प्रमाणपत्रों के आधार पर किसी को नियुक्ति मिली है तो नियुक्ति निरस्त होगी। पद को रिक्त मानकर दोबारा भर्ती की जाएगी।  
विज्ञापन


इनके प्रमाणपत्र मिले फर्जी
आंवला तहसील के विकास खंड मझगवां में आंगनबाड़ी केंद्र शिवपुरी की रजनी, राजपुरकलां की बबली दक्ष, खनगवां श्याम की प्रेमकुमारी, गुरुगांवा की नीरज, अतरछेड़ी की पुष्पा का आय प्रमाणपत्र जांच में गलत पाया गया। मझगवां ब्लॉक में आंगनबाड़ी केंद्र कमालपुर की हरमाया का निवास प्रमाणपत्र, विकास खंड आलमपुर जाफराबाद में आंगनबाड़ी केंद्र बेहटा की आरती का आय प्रमाणपत्र सही नहीं पाया गया। विकास खंड फरीदपुर में आंगनबाड़ी केंद्र देवरनियां की विंदेश कुमारी, ढंढूली की स्नेहा का निवास प्रमाणपत्र, विकास खंड भुता के आंगनबाड़ी केंद्र ककरा कला की सोनी देवी तथा मेवाशर्पापुर की नसीम बानो के आय प्रमाणपत्र सही नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: जयमाल के दौरान हुआ कुछ ऐसा... फेरों से पहले ही दूल्हा-दुल्हन फरार, बराती-घराती सब हैरान

भुता के अंगदपुर खमरिया की नीलम गंगवार का निवास प्रमाणपत्र, बहेड़ी तहसील के परोही की इशतर अंसारी का निवास प्रमाणपत्र, भदपुरा ब्लॉक की बवूरा बदूरी की मोरकली, नवाबगंज के आंगनबाड़ी केंद्र घाटमपुर की अनीता देवी का आय प्रमाणपत्र, विकास खंड क्यारा के आंगनबाड़ी केंद्र सरायतल्फी की गायत्री तथा आंगनबाड़ी केंद्र रुपपुर की नरगिश के निवास प्रमाणपत्र फर्जी मिले।

सीडीओ जगप्रवेश ने बताया कि संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि प्रमाणपत्रों को निरस्त करते हुए नियमानुसार आवश्यक करवाई करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed